न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस, 5 संक्रमित, 2 दिन स्कूल बंद, हाई रिस्क पर 77 लोग

केरल में निपाह वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। बीते बुधवार (13 सितंबर) को एक और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने में जुट गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश भर में करीब 700 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। इनमें से 77 लोगों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। कोझिकोड जिले में सभी शिक्षा संस्थानों को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 9:06:09

केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस, 5 संक्रमित, 2 दिन स्कूल बंद, हाई रिस्क पर 77 लोग

नई दिल्ली। केरल में निपाह वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। बीते बुधवार (13 सितंबर) को एक और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने में जुट गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश भर में करीब 700 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। इनमें से 77 लोगों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। कोझिकोड जिले में सभी शिक्षा संस्थानों को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ताजा मामले में यहां एक स्वास्थ्यकर्मी का परीक्षण पॉजिटिव आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा संक्रमित लोगों के इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज आज उपलब्ध करा दी जाएगी।

जिला कलेक्टर ने की छुट्‌टी की घोषणा

कोझिकोड जिले में छुट्टी की घोषणा कलेक्टर ए गीता ने की। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगले दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान छात्रों के लिए दो दिनों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा वक्त में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ही निपाह वायरस संक्रमण का एकमात्र इलाज उपलब्ध है। हालांकि यह अभी तक चिकित्सकीय रूप से सिद्ध नहीं हो पाया है।

निपाह वायरस की चपेट में पहले आया नौ साल का बच्चा काफी गंभीर स्थिति में है। द हिंदू अखबार की रिपोर्ट में बताया गया कि उसके संपर्क में आए 60 लोगों का पता लगा लिया गया है। इसी तर्ज पर कोझिकोड के मारुथोंकारा के एक 47 वर्षीय व्यक्ति के 371 संपर्क चिकित्सा निगरानी में हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लड़का कोझिकोड के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। “हमने ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के साथ मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का ऑर्डर दिया है और इसे जल्द ही कोझिकोड लाया जाएगा। आयात की गई ये दवा आईसीएमआर के पास पहले से ही उपलब्ध है।”

77 लोग हाई रिस्क पर

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि प्रदेश में निपाह वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि निपाह वायरस का संक्रमण पूरे राज्य में फैल सकता है, जिसकी रोकथाम के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं।

दो लोगों की अब तक हो चुकी है मौत

ज्ञातव्य है कि निपाह वायरस से कोझिकोड में दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। कोझिकोड के लोगों से जिन रास्तों से दोनों मरीज गुजरे थे उन रास्तों का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जिले में पब्लिक फेस्टिवल और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। जिले में 9 पंचायतों के 58 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन वार्डों में केवल इमरजेंसी सेवाओं को आने-जाने की अनुमति दी गई है। नेशनल हाईवे पर बसों को भी न रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

डेथ रेट हाई

केरल में फैलने वाला निपाह वायरस बांग्लादेश का स्ट्रेन है। इसके संक्रमण की दर कम है, लेकिन डेथ रेट ज्यादा है, इसलिए भी ये खतरनाक माना जा रहा है। ये वायरस इंसानों से इंसानों में फैलता है। केरल में साल 2018 में भी निपाह वायरस फैला था, उस दौरान 17 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत