न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : पुलिस के हथ्ते चढ़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ शातिर, बरामद हुई एक से बढ़कर एक 52 लग्जरी गाडियां

शातिर कारें चुराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। स्केल से कार का शीशा खोलते या फिर पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर गाड़ी अंदर से खोलते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 1:15:24

पंजाब : पुलिस के हथ्ते चढ़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ शातिर, बरामद हुई एक से बढ़कर एक 52 लग्जरी गाडियां

पंजाब के मोहाली में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं जिसमें अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नौ शातिरों को पकड़ा गया हैं जिनसे एक से बढ़कर एक 52 लग्जरी गाडियां बरामद की गई हैं। चोरों से फॉरच्यूनर 11, इनोवा 5, क्रेटा 5, स्कॉर्पियो 2, ब्रेजा 5, ईटीओस 4, पजेरो 1, टाटा सफारी 1, आई-20 1, एक्यूवी-500 1, स्विफ्ट 8, वरना 1, पोलो 1, सियाज 1, रिट्ज 1 मली हैं। शातिर कारें चुराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। स्केल से कार का शीशा खोलते या फिर पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर गाड़ी अंदर से खोलते थे। इसके बाद जीरो किया हुआ इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (इसीएम) का इस्तेमाल करके गाड़ी स्टार्ट कर लेते थे। चोरी की गई गाड़ी का ईसीएम डी कोड करके अगली गाड़ी चोरी कर लेते थे। पहले भी इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्राप्त हो चुकी है।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद इन शातिरों से 35-40 गाड़ियां और बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस ने शातिरों को मोहाली स्थित वाईपीएस चौक, अमृतसर और पटियाला से गिरफ्तार किया है। इसके बाद इनकी निशानदेही पर उक्त कारें बरामद कीं। इस गिरोह के शातिरों पर बलौंगी थाने और सीआईए थाने में भी आपराधिक वारदातों में केस दर्ज हैं।

गिरोह का जाल पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और यूपी के कई शहरों में फैला था। शातिरों की पहचान राजमीत सिंह निवासी विकास पुरी दिल्ली, चनप्रीत सिंह निवासी दिल्ली, गिरीश बैंबी उर्फ गैरी निवासी भिंखीविंड तरनतारन, मनिंदर सिंह निवासी हरगोबिंद एवेन्यू अमृतसर, हरजोत सिंह निवासी रियासत एवेन्यू घनूघर वाले अमृतसर, राजेश कुमार निवासी लुधियाना, परगट सिंह निवासी अर्बन स्टेट पटियाला, सतवंत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी पटियाला और करमजीत सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी हरजोत सिंह ने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक की पढ़ाई की हुई है। जबकि राजेश कुमार 8वीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी ज्यादातर लग्जरी कारें ही चुराते थे। इसके बाद उन पर हादसों में क्षतिग्रस्त हो जाने वाली कारों के नंबर लगाकर बेच देते थे। शातिरों ने मनदीप सिंह उर्फ बाबा निवासी दिल्ली के साथ मिलकर चोरी की कारों को पंजाब के अलावा पांडव नगर, पुणे, महाराष्ट्र और बिहार में भी बेचा है। मनदीप सिंह पुणे में हुई चोरी की वारदातों में भी सक्रिय रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल