न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज सदन में बहुमत साबित करेंगे हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शक्ति परीक्षण का सामना करने के लिए तैयार हैं। फ्लोर टेस्ट कुछ ही देर में होने की संभावना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक आश्चर्यजनक कदम के तहत मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के ठीक एक दिन बाद शक्ति परीक्षण करेंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 12:21:36

आज सदन में बहुमत साबित करेंगे हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शक्ति परीक्षण का सामना करने के लिए तैयार हैं। फ्लोर टेस्ट कुछ ही देर में होने की संभावना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक आश्चर्यजनक कदम के तहत मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के ठीक एक दिन बाद शक्ति परीक्षण करेंगे।

हरियाणा के कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर हरियाणा में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया और उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर की जगह ली, जो शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थे।

हरियाणा के नए सीएम के रूप में नियुक्त होने के बाद, सैनी ने कहा, “मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय एचएम अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। हमने स्पीकर से कल सुबह करीब 11 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। हमने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन की जानकारी दे दी है।'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन टूटने और उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जेजेपी नेताओं की मांग गठबंधन के विभाजन का कारण बना।

फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ''मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा तथा पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।

बता दें कि मंगलवार को भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। इसके बाद मनोहर हाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी 2014 में पहली बार विधायक बने थे. 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2023 में उन्होंने हरियाणा बीजेपी की कमान संभाली थी. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने मनोहर लाल खट्टर के पैर छूए।

सूत्रों के मुताबिक, खट्टर अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें करनाल से मैदान में उतारा जा सकता है।खट्टर के करीबी संजय भाटिया, जो पंजाबी चेहरा हैं, उन्होंने 2019 के चुनाव में 6.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह सैनी की जगह पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए जा सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत