न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : नवजात भी नहीं है कोरोना के खतरे से महफूज, 16 दिन के शिशु में मिली एंटीबॉडी

एक मामला सामने आया उत्तराखंड से जहां 16 दिन के शिशु में एंटीबॉडी मिली हैं। यह तब होता है जब कोरोना संक्रमित होने के बाद मरीज स्वस्थ हो जाता है। मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 11:51:06

उत्तराखंड : नवजात भी नहीं है कोरोना के खतरे से महफूज, 16 दिन के शिशु में मिली एंटीबॉडी

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब जरूर थम गया हैं लेकिन इसी बीच तीसरी लहर के आने की आशंका भी बनी हुई हैं जिसे नकारा नहीं जा सकता हैं। तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से ज्यादा खतरा होने की आशंका जताई जा रही हैं। यहां तक की नवजात भी कोरोना के खतरे से महफूज नहीं हैं जिसका एक मामला सामने आया उत्तराखंड से जहां 16 दिन के शिशु में एंटीबॉडी मिली हैं। यह तब होता है जब कोरोना संक्रमित होने के बाद मरीज स्वस्थ हो जाता है। मामला उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का हैं।

मामला तब सामने आया जब 16 दिन के नवजात की तबीयत लगातार बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी। खून की जांच के दौरान पता चला कि बच्चे में एंटीबॉडी बन चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे को कोरोना हुआ था, लेकिन अब वह ठीक हो चुका है। 16 दिन के बच्चे का केस इस बात का सबूत है कि नवजात भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है, लेकिन ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर बताते हैं कि सिर्फ खांसी, जुकाम, बुखार ही कोरोना के लक्षण नहीं हैं। बच्चों में उल्टी, दस्त ज्यादा दिन तक रहना भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं।

प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत

उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़ों में सुधार देखने को मिल रहा हैं जहां कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा लगातार घटता जा रहा हैं। सोमवार के आंकड़ों की बात करें तो 14 नए कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 20 मरीज रिकवर हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 218 पहुंच गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343504 हो गई है। इनमें से 329794 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती