न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

New Delhi Railway Station Stampede: मुझे यहां 26 साल हो गए..इतनी भीड़ आज तक नहीं देखी : चश्मदीद

मैं पिछले 26 सालों से यहां काम कर रहा हूं, लेकिन आज तक स्टेशन पर इतनी भीड़ नहीं देखी। समझ नहीं आ रहा कि अचानक इतनी जनता कहां से आ गई

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 10:36:38

New Delhi Railway Station Stampede: मुझे यहां 26 साल हो गए..इतनी भीड़ आज तक नहीं देखी : चश्मदीद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार, 15 फरवरी की रात अचानक भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। फुट ओवर ब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इतनी ज्यादा भीड़ की उम्मीद किसी को नहीं थी—यहां तक कि त्योहारों के दौरान भी ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला था। स्टेशन पर मौजूद प्रशासनिक कर्मी और NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवान हालात को संभालने में असमर्थ रहे। प्लेटफॉर्म पर दुकान चलाने वाले एक चश्मदीद ने बताया, "मैं पिछले 26 सालों से यहां काम कर रहा हूं, लेकिन आज तक स्टेशन पर इतनी भीड़ नहीं देखी। समझ नहीं आ रहा कि अचानक इतनी जनता कहां से आ गई।" उन्होंने यह भी बताया कि हर 20-25 मिनट में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, फिर भी सभी ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई थीं।

प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह से मची भगदड़, चश्मदीद ने बताया पूरा मामला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के पीछे एक बड़ी वजह प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह बताई जा रही है। एक चश्मदीद के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर खड़े यात्री जब 14 और 15 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों को देखकर तेजी से उधर बढ़ने लगे, तब हालात बिगड़ गए। हालांकि, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले नहीं गए थे, लेकिन भारी भीड़ की वजह से स्थिति बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई।

रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि ये कदम नाकाफी साबित हुआ। इस भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शनिवार रात हुई इस भयावह घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मृतकों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। हादसे में सबसे अधिक बिहार के 9 लोग और दिल्ली के 8 लोग जान गंवा बैठे। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक