न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस कंफ्यूजन के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के नाम में हुई गलतफहमी के कारण प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 2:31:55

इस कंफ्यूजन के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 की मौत, 25 से ज्यादा  घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 18 यात्रियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के नाम में हुई गलतफहमी के कारण प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

दरअसल, प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर पहले से प्रयागराज जाने वाली एक नियमित ट्रेन खड़ी थी, जिससे वहां पहले से ही बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। इसी बीच, 16 नंबर प्लेटफॉर्म से प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान की घोषणा की गई। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही यह घोषणा हुई कि प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 से रवाना होगी, प्लेटफॉर्म 14 पर खड़ी भीड़ अचानक 16 नंबर की ओर उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई।

किस बात का हुआ कंफ्यूजन?

यात्रियों में भ्रम इस बात को लेकर था कि उन्होंने अनाउंसमेंट में "स्पेशल ट्रेन" का जिक्र नहीं सुना। वे केवल इतना समझ पाए कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 से रवाना होगी। जबकि पहले से ही एक नियमित ट्रेन प्रयागराज के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी। इस गलतफहमी के कारण बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म 16 की ओर बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।

प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर पहले से थी भारी भीड़

इस घटना के पीछे एक और अहम वजह प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर पहले से मौजूद भारी भीड़ थी। दरअसल, दो ट्रेनें लेट होने के कारण यात्री पहले ही इन प्लेटफॉर्मों पर बड़ी संख्या में जमा थे। जैसे ही प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई, महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे यात्रियों ने जल्दबाजी में प्लेटफॉर्म 16 की ओर दौड़ना शुरू कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ की स्थिति बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका