न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

New Delhi Railway Station Stampede: हादसे के बाद रेल मंत्री ने लिए तीन अहम फैसले, प्रयागराज में भी प्रशासन अलर्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) रात हुए भगदड़ हादसे के बाद रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 16 Feb 2025 12:50:26

 New Delhi Railway Station Stampede: हादसे के बाद  रेल मंत्री ने लिए तीन अहम फैसले, प्रयागराज में भी प्रशासन अलर्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) रात हुए भगदड़ हादसे के बाद रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे, प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली भीड़ इतनी अधिक हो गई कि स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। दो ट्रेनों के देरी से चलने और प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह के कारण हालात बेकाबू हो गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल तीन अहम फैसले लिए:

- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए चार स्पेशल ट्रेनें तुरंत चलाई गईं।
- हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए ताकि भगदड़ के असली कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
- मृतकों के परिजनों को ₹10-10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2.5 लाख और सामान्य रूप से घायलों को ₹1 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई।

प्रयागराज जंक्शन के लिए सेट है प्रोटोकॉल

प्रयागराज और आसपास के आठ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू किया गया है। यहां आने और जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। जब भी प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की संख्या तय सीमा से अधिक हो जाती है, तो विशेष इमरजेंसी प्लान सक्रिय किया जाता है। नॉर्थ-सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पहले से तय प्रोटोकॉल के तहत भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

सीएम योगी का हवाई सर्वेक्षण

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। गौरतलब है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भी भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई थी। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए महाकुंभ प्रशासन चौबीसों घंटे सतर्क है और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कदम उठा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म