न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल के मेयर की बेटी गोवा में हुई गायब, कर रही थी ओशो मेडिटेशन में काम

36 वर्षीय नेपाली महिला, आरती हमाल, जो नेपाल के धनगढ़ी सब-मेट्रोपोलिटन सिटी के मेयर गोपाल हमाल की बेटी है, गोवा में लापता हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 12:34:00

नेपाल के मेयर की बेटी गोवा में हुई गायब, कर रही थी ओशो मेडिटेशन में काम

नई दिल्ली। 36 वर्षीय नेपाली महिला, आरती हमाल, जो नेपाल के धनगढ़ी सब-मेट्रोपोलिटन सिटी के मेयर गोपाल हमाल की बेटी है, गोवा में लापता हो गई है। ओशो ध्यान की अनुयायी महिला पिछले कुछ महीनों से गोवा में रह रही थी और आरती को आखिरी बार सोमवार रात 9.30 बजे अश्वेम ब्रिज के पास देखा गया था।

ओशो के मेडिटेशन सेंटर में शामिल होने के लिए गई आरती हमाल से कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के जरिये गोवा पुलिस से संपर्क किया है। धनगढ़ी के मेयर गोपाल हमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपील करते हुए अपनी बेटी को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने गोवा सरकार और गोवा पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

नेपाली अखबार द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से ओशो मेडिटेशन सेंटर से जुड़ी हुई थीं।

मेयर हमाल ने कहा कि उनकी छोटी बेटी और दामाद उसकी तलाश करने के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। दो दिनों से लापता हुई बेटी को ढूंढने के लिए गोवा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि आरती की आखिरी लोकेशन गोवा के जोरबा अश्वेम ब्रिज के पास थी। दूतावास की पहल के बाद गोवा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और भारतीय दूतावास ने मेयर की मदद का आश्वासन दिया है और कहा कि जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढ लिया जाएगा।

अब तक मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए मेयर हमाल ने गोवा समुदाय में अपील की और उनसे उनकी बेटी का पता लगाने का आग्रह किया। उन्होंने इस तलाशी अभियान में एकजुटता और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। गोवा में आरती के दोस्तों ने सबसे पहले उसके लापता होने के बारे में चिंता जताई थी। इसके बाद मेयर हमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों और पुलिस व अधिकारियों से मदद मांगी है। साथ ही, इसके लिए उन्होंने संपर्क नंबर 9794096014/ 8273538132/ 9389607953 भी जारी किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर