न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नायब सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया, AAP ने हरियाणा CM पर लगाया आरोप

बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी का घूंट पिया, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 09:07:23

नायब सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया, AAP ने हरियाणा CM पर लगाया आरोप

यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार दिल्ली की पानी सप्लाई में जहर घोल रही है। इस बयान के बाद हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोनीपत की अदालत ने इस संबंध में उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया है।

हरियाणा के सीएम के पानी पीने पर विवाद


इस बीच, बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी का घूंट पिया, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने केवल दिखावे के लिए पानी पिया और फिर उसे वापस यमुना में थूक दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूंगा।'

नायब सैनी ने यमुना का पानी वापस नदी में थूक दिया

यमुना जल विवाद पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने सैनी के यमुना का पानी पीने को महज एक दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा, "यह बेहद शर्मनाक है कि नायब सिंह सैनी ने पहले तो यमुना का पानी पीने का नाटक किया और फिर उसे वापस नदी में बहा दिया। बीजेपी सिर्फ सस्ती राजनीति कर रही है।"

प्रियंका कक्कड़ ने आगे चुनौती देते हुए कहा, 'मैं नायब सिंह सैनी को उस जगह आमंत्रित करना चाहूंगी, जहां से यमुना का पानी दिल्ली में प्रवेश करता है। मैं उन्हें पीने के लिए एक पूरा गिलास पानी दूंगी और यह भी सुनिश्चित करूंगी कि वह इसे थूकें नहीं।'

सीएम सैनी – केजरीवाल ने राजनीतिक फायदे के लिए बयान दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया। बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीते हुए सैनी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने यह दुर्भाग्यपूर्ण बयान केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए और लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से दिया है। मैं खुद यमुना नदी के किनारे आया और इसका पानी पिया। केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया है, जिससे बड़े पैमाने पर नरसंहार की आशंका है। जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से पानी के नमूने लिए, लेकिन इसमें कोई जहर नहीं पाया गया।"

AAP का बीजेपी पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में जहर मिला दिया है और इससे राजधानी के लोगों के जीवन को खतरा हो सकता है। बयान पर बढ़ते विवाद के बीच केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे कहने का मतलब था कि यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा से आने वाले कच्चे पानी में अमोनिया का स्तर इतना अधिक है कि दिल्ली के जल शुद्धिकरण संयंत्र इसे मानव उपभोग के लिए सुरक्षित सीमा तक कम नहीं कर पा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'बयान बदलकर वैश्विक स्तर पर फैला रहे हैं भ्रम',  मैक्रों ने ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कही अहम बात
'बयान बदलकर वैश्विक स्तर पर फैला रहे हैं भ्रम', मैक्रों ने ट्रंप पर साधा निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कही अहम बात
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल, पेट्रोल 137 रुपये और डीजल 184 रुपये तक महंगा
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का 100 छक्कों वाला रिकॉर्ड, अब सिर्फ इस प्लेयर से पीछे
IPL 2026: अभिषेक शर्मा का 100 छक्कों वाला रिकॉर्ड, अब सिर्फ इस प्लेयर से पीछे
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका