न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ शपथग्रहण से पहले हुआ नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

छत्तीसगढ़ में आज शाम 4 बजे भाजपा के नये निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 2:59:38

छत्तीसगढ़ शपथग्रहण से पहले हुआ नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

बस्तर। छत्तीसगढ़ में आज शाम 4 बजे भाजपा के नये निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। एक ओर रायपुर में कड़ी सुरक्षा और हजार पुलिस जवानों की तैनाती के बीच शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां हो रही हैं वहीं दूसरी ओर नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया।

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके के अमदाई खदान के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। IED विस्फोट के साथ जवानों पर फायरिंग कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि, नक्सलियों के हमले में CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया। वहीं, एक जवान आरक्षक विनय कुमार घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आसपास के इलाके में पुलिस बल और DRG के अलावा ITBP के जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

ज्ञातव्य है कि आज 13 दिसम्बर बुधवार की शाम चार बजे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ ग्रहण करने वाले हैं। माना जा रहा है कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सीएम और डिप्टी सीएम के साथ कैबिनेट के कुछ और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

वोटिंग के दिन भी नक्सलियों ने किया था हमला

इससे पहले छत्तीसगढ़ में मतदान के दूसरे चरण के दौरान भी नक्सलियों ने ऐसी ही नापाक हरकत को अंजाम दिया था। धमतरी में CRPF की टीम पर हमला करते हुए उन्होंने एक जवान को घायल कर दिया था। 17 नवंबर को दूसरे चरण में हुई वोटिंग के दौरान CRPF और DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक कई IED बम फेंके थे। हालांकि, इस हमले में हमारे किसी जवान को गंभीर चोट नहीं आई थी। वहीं, सीआरपीएफ की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर