न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेवी ने दिखाया पराक्रम, बंगाल की खाड़ी में किया ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने एक फिर अपना पराक्रम दिखाया है। नेवी ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 3:04:55

नेवी ने दिखाया पराक्रम, बंगाल की खाड़ी में किया ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने एक फिर अपना पराक्रम दिखाया है। नेवी ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ब्रह्मोस भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल है। यह मिसाइल 200 किलोग्राम वजन के परमाणु बम ले जाने में सक्षम हो गई है। इसकी रेंज में चीन और पाकिस्तान का पूरा क्षेत्र आ चुका है। ब्रह्मोस की जमीन से जमीन पर मार करने वाले वर्जन की मारक क्षमता अब 450 किलोमीटर तक हो गई है।

नौसेना ने बताया, ब्रह्मोस मिसाइल को जिस टारगेट को हिट करने के लिए लॉन्च किया गया था उसने उस टारगेट को सफलतापूर्वक हिट किया।

नेवी ने बताया कि वह भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार कर रही है। इससे पहले भी नौसेना ने मल्टी पर्पज ब्रह्मोस मिसाइल को लॉन्च किया था। नेवी के मुताबिक आर-क्लास विध्वंसक और उसके शक्तिशाली हथियार, दोनों स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता के शानदार प्रतीक हैं।

क्या है ब्रह्मोस मिसाइल?

भारतीय रक्षा विभाग की मानें तो ब्रह्मोस मिसाइल भारत रूस मिसाइल का संयुक्त उद्यम है। इस मिसाइल को पनडुब्बियों, युद्ध पोत, प्लेन और जमीन से 2.8 मैक की गति या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना गति से तेज लॉन्च किया जा सकता है। भारत अपनी इस उत्कृष्ट मिसाइल का उत्पादन बड़े पैमाने पर कर रहा है। इसके पीछे का उद्देश्य इस मिसाइल को निर्यात करने का है।

एक तरफ जहां नेवी ने ब्रह्मोस मिसाइल के एक नये वर्जन को लॉन्च किया तो वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले नौसेना का इल्यूशिन -38 सी ड्रैगन नामक लंबी दूरी के इस युद्धपोत ने 46 सालों की अपनी गौरवशाली सेवा के बाद मंगलवार को विदाई ली।

अधिकारियों के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, आईएल -38 स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी और सैनिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद रहे। एक अधिकारी के अनुसार, आईएनएएस 315 को एक अक्टूबर, 1977 को आईएल 38 के साथ नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे