न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी के कैंसर इलाज को लेकर विवाद, नवजोत सिंह सिद्धू को मिला 850 करोड़ का नोटिस

नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर इलाज को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 1:12:56

पत्नी के कैंसर इलाज को लेकर विवाद, नवजोत सिंह सिद्धू  को मिला 850 करोड़ का नोटिस

नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर इलाज को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सिद्धू ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के कैंसर इलाज में कुछ घरेलू नुस्खों के योगदान का दावा किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने सिद्धू और उनकी पत्नी को 850 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे 40 दिनों के अंदर इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू का डाइट प्लान पोस्ट

सिद्धू ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक डाइट प्लान शेयर किया था, जिसमें उनका कहना था कि यह डाइट उनकी पत्नी के कैंसर के इलाज में अहम भूमिका निभा रही है। हालांकि, सिद्धू ने यह भी स्पष्ट किया कि इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, हार्मोनल और टारगेटेड थेरेपी का भी इस्तेमाल हुआ था। साथ ही उन्होंने पत्नी के डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की भी जानकारी दी थी। लेकिन छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी का मानना है कि सिद्धू के इस बयान से लोग एलोपैथी के बारे में भ्रमित हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने किया विरोध

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने सिद्धू के दावों को झूठा बताया और कहा कि इससे लोग एलोपैथी से संबंधित भ्रमित हो रहे हैं। कई कैंसर मरीज जो दवाई लेने से मना कर रहे हैं, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर सिद्धू और उनकी पत्नी अपने दावों का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाटा मेमोरियल अस्पताल ने भी खारिज किया था दावा

इससे पहले, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए घरेलू नुस्खों से कैंसर के इलाज के दावों को खारिज किया था। अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी का कहना है कि सिद्धू के बयान के कारण देश-विदेश में कैंसर मरीजों के बीच दवाओं के विरोध की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे मरीजों के इलाज में रुकावट आ सकती है। अगर सिद्धू माफी नहीं मांगते या अपने दावों को वैज्ञानिक प्रमाणों से नहीं साबित करते हैं, तो सिविल सोसाइटी कोर्ट का रुख करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल