न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटियाला जेल में सिद्धू की पहली रात : बदलते रहे करवटें, नहीं खाया खाना, सिर्फ कुछ दवाएं लीं, जानें सबकुछ

1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। जिसके बाद शुक्रवार को सिद्धू ने सरेंडर कर दिया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू को पटियाला जेल के वार्ड नंबर 10 में रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 May 2022 9:23:57

पटियाला जेल में सिद्धू की पहली रात : बदलते रहे करवटें, नहीं खाया खाना, सिर्फ कुछ दवाएं लीं, जानें सबकुछ

1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। जिसके बाद शुक्रवार को सिद्धू ने सरेंडर कर दिया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू को पटियाला जेल के वार्ड नंबर 10 में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेल में सिद्धू रात भर करवटें बदलते रहे। उन्होंने शुक्रवार रात का खाना नहीं खाया। सिर्फ कुछ दवाएं लीं।

हिंदुस्तान टाइम्स को पटियाला जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सिद्धू ने शुक्रवार को रात का खाना नहीं खाया। उन्होंने बस कुछ दवाएं खाईं। अधिकारी के मुताबिक, सिद्धू जेल कर्मचारियों से पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। उनके लिए किसी खास तरह के खाने का इंतजाम नहीं किया गया है। अगर डॉक्टर किसी विशेष भोजन की सलाह देंगे तो वह जेल की कैंटीन से खरीदकर उसे खा सकते हैं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कैदी नंबर 241383 यानी नवजोत सिंह सिद्धू को जिस सेल में रखा गया है, वह करीब 10X15 फीट का कमरा है, उन्हें एक कुर्सी-मेज, एक अलमारी, एक कंबल, एक बेड, दो तौलिये, एक मच्छरदानी, एक कॉपी-पेन, एक जोड़ी जूते, दो बेडशीट और चार कुर्ते-पजामे दिए गए हैं।

News18 के मुताबिक, सिद्धू को सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। ऐसे में पहले तीन महीने तक उनकी ट्रेनिंग चलेगी और काम करने पर कोई पारिश्रमिक नहीं मिलेगा। उसके बाद ही उन्हें स्किल्ड, सेमी स्किल्ड या अनस्किल्ड कैटिगरी में रखा जाएगा और उसी के हिसाब से उनकी रोजाना की मजदूरी तय होगी। कैदियों को 30 से लेकर 90 रुपये रोज मजदूरी मिलती है।

सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बताया कि सिद्धू की दो-तीन सर्जरी पहले हो चुकी हैं। उन्हें लिवर और ब्लड क्लॉटिंग से जुड़ी बीमारियां रही हैं। उनकी 2015 में दिल्ली के अस्पताल में डीवीटी की सर्जरी हुई थी, जिसमें उनकी नसों में खून के थक्के बन गए थे। सुरिंदर ने कहा कि सिद्धू को जेल में अपनी बीमारी का ध्यान रखना होगा और गेहूं के आटे से बनी चीजों को खाने से बचना होगा।

ऐसे शुरू होता है कैदियों का दिन

जेल में कैदियों का दिन सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होता है। 7 बजे बिस्कुट आदि का नाश्ता मिलता है। सुबह साढ़े आठ बजे छह चपाती, दाल या सब्जी के साथ खाना मिलता है। उसके बाद कैदी काम पर जाते हैं। शाम को 5:30 बजे कैदियों का काम खत्म होता है। इस दौरान उन्हें कैटिगरी के हिसाब से काम आवंटित किया जाता है। शाम करीब 6 बजे कैदियों को खाना मिलता है। जिसमें छह रोटी, दाल या सब्जी दी जाती है। शाम 7 बजे तक सभी कैदियों को उनके बैरक में लॉक कर दिया जाता है।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई है। सिद्धू का 27 दिसंबर 1988 को पटियाला में गाड़ी पार्किंग को लेकर 65 साल के एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह से झगड़ा हो गया था। सिद्धू ने गुस्से में उन्हें मुक्का मार दिया। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई।

सिद्धू ने सजा सुनाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के लिए समय मांगा था। कोई राहत न मिलने पर सिद्धू ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट को कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। फिर पुलिस जीप में बिठाकर पटियाला जेल ले गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें