न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना की तीसरी लहर किस वजह से आ सकती है, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश में कोरोना की तीसरी लहर किस वजह से दस्‍तक दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Jul 2021 9:03:49

भारत में कोरोना की तीसरी लहर किस वजह से आ सकती है, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश में कोरोना की तीसरी लहर किस वजह से दस्‍तक दे सकती है। एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर या तो वायरस में बदलाव की वजह से या अतिसंवेदनशील आबादी के कारण आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह महामारी के प्रबंधन के लिए विभिन्न औषधीय और गैर-औषधीय उपायों पर भी निर्भर है। मंडाविया ने कहा कि टीकाकरण रोग को गंभीर होने से बचाता है और प्रतिरक्षा में भी मददगार है। यह भविष्य में भी महामारी के प्रभाव को कम करने में मददगार होगा।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी कहा कि देश में टीकाकरण के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे टीके संक्रमण के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा देते हैं। ये अस्पताल में भर्ती होने के मामलों को रोकने में सहायक हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा डेल्टा वैरिएंट के रूप में कोरोना की तीसरी लहर आने को लेकर चेतावनियों पर मंडाविया ने स्पष्ट किया कि भारत या विश्व स्तर पर कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह बड़ी संख्‍या में बच्‍चों को संक्रमित करती है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना की कई लहरें देखी गई हैं।

वहीं लोकसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण को पूरा करने की कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की जा सकती है लेकिन इस साल दिसंबर इसके पूरा होने जाने की उम्मीद है।

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में पूछे गए सवालों का सरकार ने लिखित जवाब दिया है। इससे वैक्सीन की कमी का खुलासा भी हुआ है, क्योंकि सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन के 135 करोड़ डोज ही उपलब्ध हो पाएंगे। इससे पहले मई में कहा गया था कि अगस्त से दिसंबर के बीच 215 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगे।

प्रवीण पवार ने यह भी बताया कि चौथे सीरो सर्वे में छह साल से अधिक उम्र के 67.6% व्यक्तियों में कोरोना एंटीबाडी पाई गई है। यह सीरो सर्वे 14 जून से 6 जुलाई के बीच देश के 20 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के 70 जिलों में कराया गया था।

आपको बता दे, देश में शुक्रवार को कोरोना के 39,496 नए मरीजों की पहचान हुई है। इस दौरान 35,124 मरीज ठीक भी हुए और 541 मरीजों की मौत भी हुई है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3,831 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.03 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर