न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में तय हुआ मुख्यमंत्री का नाम, रेवंत रेड्डी 7 दिसम्बर को लेंगे शपथ

पांच राज्यों में से सिर्फ एक राज्य तेलंगाना में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और आने वाली 7 दिसंबर को वो शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 6:32:24

तेलंगाना में तय हुआ मुख्यमंत्री का नाम, रेवंत रेड्डी 7 दिसम्बर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। हाल ही में सम्पन्न हुए पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तेलगांना में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। बाकी चार में उसे करारी हार मिली है। पांच राज्यों में से सिर्फ एक राज्य तेलंगाना में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और आने वाली 7 दिसंबर को वो शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हैदराबाद में सीएलपी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और सीएम नियुक्त करने का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया। मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि इसका निर्णय भी ले लिया गया है। हालांकि उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है। दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए।

रेवंत रेड्डी का विरोध

तेलंगाना में कांग्रेस के विजय अभियान का चेहरा रहे रेवंत रेड्डी को पार्टी के दिग्गज नेताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। राज्य कांग्रेस के नेताओं की ओर से किए विरोध के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कल शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को रद्द भी करना पड़ा। इसके बाद फिर से नए सिरे से चर्चा की गई।

इन नेताओं ने किया रेवंत रेड्डी का विरोध

इन विरोधियों में पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा शामिल हैं। इन लोगों ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के लंबित मामलों और रेड्डी के लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए रेवंत रेड्डी की स्पष्ट उम्मीदवारी का विरोध किया।

रेड्डी को तब भी एक चुनौती का सामना करना पड़ा था जब उन्हें 2021 में तेलंगाना कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था। पूर्व टीडीपी नेता पर पद पाने के लिए करोड़ों का भुगतान करने का आरोप लगाया गया था।

तेलंगाना में कांग्रेस का प्रदर्शन

तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 39 और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 60 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस को 39.40 फीसदी, बीआरएस को 37.35 फीसदी और भाजपा को 13.90 फीसदी वोट मिले हैं।

रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से ही रेवंत सीएम के रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक