न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान के अवैध घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने कर्फ्यू लगाया था, अब हालात सामान्य होने पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 12:04:56

नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था। अब हालात सामान्य होने पर पुलिस ने कर्फ्यू हटाना शुरू कर दिया है और हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

प्रशासन ने दंगों के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान के संजय बाग कॉलोनी स्थित घर का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया है। घर की माप-जोख के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया गया, जिसके दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

फहीम खान पर आरोप है कि उसने भीड़ को भड़काकर हिंसा को अंजाम दिया था। कोर्ट ने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका है।

फहीम खान पर भीड़ को उकसाने का आरोप

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर भीड़ को उकसाने और दंगा भड़काने का आरोप लगा है। मामला उस समय शुरू हुआ जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महल गांधीगेट इलाके में औरंगजेब की तस्वीर और उसकी प्रतीकात्मक कब्र को जलाया। आरोप है कि जलाई गई शीट पर धार्मिक शब्द लिखे हुए थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद, अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष फहीम खान शमीम खान ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हरकत बताया। उन्होंने इस मुद्दे पर लोगों को भड़काया और दंगा भड़काने के लिए उकसाया। इसके बाद, फहीम खान समर्थकों के साथ गणेशपेठ पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनके पीछे करीब 40-50 लोगों की भीड़ थी।

फहीम खान ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपकर धार्मिक सामग्री जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया था, लेकिन इसके बाद शहर में हिंसा भड़क उठी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा SIR सत्यापन
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार? RBI की चेतावनी से बढ़ी टेंशन, 48 घंटे में सरकार के 3 बड़े फैसले
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
दिल्ली में फिर शर्मनाक वारदात! टाइम पूछने के बहाने महिला को बस में खींचा, 2 घंटे तक की दरिंदगी
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
थलापति विजय का बड़ा ऐलान: सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1000
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, हर हफ्ते ‘नो कार डे’ अनिवार्य, अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगी रोक
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
दिल्ली में ‘निर्भया जैसी वारदात’ को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, बिहार रजिस्टर्ड बस से जुड़ा मामला सामने आया
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; BCCI ने जारी किया स्क्वाड
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
कच्चे पपीते से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी, बाजार वाली भी लगेगी फीकी
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
मोबाइल हटाते ही बच्चा करता है जिद और रोना? अपनाएं ये 5 आसान तरीके, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
सुबह 11 से शाम 4 बजे की धूप बन सकती है जानलेवा, कुछ मिनट बाहर रहना भी सेहत पर पड़ सकता है भारी
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
WPI Inflation April 2026: अप्रैल में थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
फिर धमाकेदार कहानी के साथ लौट रहे इम्तियाज अली, 19 तारीख को रिलीज होगा ट्रेलर? दिलजीत दोसांझ जमाएंगे रंग
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे दूर बसे हैं ये शानदार हिल स्टेशन, बच्चों की समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर
Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन, Amazon-Flipkart नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर