वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, टीएससी सांसद अबू ताहिर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद ईटी बसीर, सीपीआई महासचिव सय्यद अजीज पाशा और CPIML सांसद राजा राम सिंह भी शामिल हुए हैं। AIMPLB के प्रवक्ता एसक्यूआर इलियास ने इस विरोध को किसानों के आंदोलन से जोड़ा और कहा कि जिस तरह कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर किया गया, उसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक को भी रोका जाएगा। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और लड़ाई बाकी है। अगर सरकार हमारी आवाज़ नहीं सुन सकती, तो उसे शासन करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।" प्रदर्शनकारियों ने विधेयक को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमला करार दिया और इसे हर हाल में रोकने की चेतावनी दी।
#WATCH | All India Muslim Personal Law Board (AIMPLB) holds a protest against Waqf (Amendment) Bill 2024 at Delhi's Jantar Mantar pic.twitter.com/8Wym4WkibV
— ANI (@ANI) March 17, 2025














