न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल, मुस्लिम धर्मगुरु बोले- इस्लाम केवल अल्लाह की इबादत की इजाजत देता है

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती का मुस्लिम संस्थाएं विरोध कर रही हैं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने दो दिन पहले पुंछ जिले के एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। जिसको लेकर मुस्लिम संस्थाएं उनका विरोध कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 9:08:50

महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल, मुस्लिम धर्मगुरु बोले- इस्लाम केवल अल्लाह की इबादत की इजाजत देता है

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) मुखिया महबूबा मुफ्ती का मुस्लिम संस्थाएं विरोध कर रही हैं। दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने दो दिन पहले पुंछ जिले के एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। जिसको लेकर मुस्लिम संस्थाएं उनका विरोध कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थियोलॉजी विभाग के पूर्व चेयरमैन व मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि खुदा के अलावा जो किसी और की इबादत करता है, वो इस्लाम से खारिज है। वहीं, प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि शिवलिंग पर जल चढ़ाना पूजा होती है, जो पूजा करेगा, वो इस्लाम से खारिज होगा। ऐसा करने वालों को इस्लाम में वापस आने के लिए दोबारा कई काम करने होंगे। महबूबा मुफ्ती ने इस्लाम की तालीमात के खिलाफ काम किया है। इस्लाम केवल अल्लाह की इबादत की इजाजत देता है, जो ऐसा करेगा वो इस्लाम की तालीमात के खिलाफ होगा।

जाहिद अली खान ने कहा कि मुसलमानों के यहां पैदा होने से कोई मुसलमान नहीं होता और गैर मुस्लिम के घर पैदा होने से गैर मुस्लिम नहीं होता। अल्लाह के अलावा किसी की भी इबादत करने वाला, काफिर होता है। ऐसा करने वालों को दोबारा इस्लाम धर्म में आने के लिए कलमा-ए-तैयबन और कलमा-ए-शादत पढ़ना होगा। इस्लाम के मुताबिक, अकीदा रखने पर मुसलमान होता है। कोई पैदाइशी मुसलमान नहीं होता। बालिग होने के बाद अल्लाह पर ईमान लाना और तमाम नवियों पर ईमान लाना होता है।

जो किया वह गलत है

देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने जो किया, वह गलत है। उन्हें इस तरह का काम नहीं करना चाहिए। महबूबा मुफ्ती हों या आम मुसलमान, किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जिसकी इस्लाम में कोई जगह न हो। महबूबा मुफ्ती जानती हैं कि इस्लाम में क्या गलत है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हर आदमी आजाद है। वह क्या कर रहा है, वह क्यों कर रहा है, क्यों नहीं कर रहा है, वह अपनी मर्जी का मालिक है। मगर जो उन्होंने किया, वह इस्लाम के खिलाफ है और सही नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?