न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट में थी 10 करोड़ रूपये की हेरोइन, 25 घंटे से नहीं गया था टॉयलेट, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मुंबई के में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेरोइन की तस्करी के आरोप में अंगोला के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 10:00:35

पेट में थी 10 करोड़ रूपये की हेरोइन, 25 घंटे से नहीं गया था टॉयलेट, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मुंबई के में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेरोइन की तस्करी के आरोप में अंगोला के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। गिरफ्तार शख्स हेरोइन की तस्करी अपने पेट में छिपाकर कर रहा था। कस्टम विभाग द्वारा उससे 1.5 किलो हेरोइन जब्त की गई है जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से 10.45 करोड़ रूपये आंकी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने नशीली दवाओं के कैप्सूल को अपने पेट में छुपा रखा था। आरोपी 20 से 25 घंटे तक शौचालय नहीं गया था। इसके कारण उसके पेट में सूजन हो गया था। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वेच्छा से हमें बताया कि उसने नशीली दवाओं के कैप्सूल को अपने पेट में छुपा रखा है। कैप्सूल के कारण उसके पेट में सूजन हो गया है। वह तकरीबन 20-25 घंटे से शौचालय नहीं गया है। वह पेट में अत्यधिक दर्द के साथ बेचैनी महसूस कर रहा था।

अधिकारी ने कहा कि नेलो नदाबो को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसके पेट से 127 कैप्सूल निकाले गए। निकाले गए कैप्सूल में सफेद पाउडर कथित तौर पर हेरोइन था। अधिकारियों के अनुसार नेलो ने उन्हें बताया कि वह जानता था कि पेट में कैप्सूल रख कर ड्रग्स की तस्करी करना जोखिम भरा था, इसके साथ ही यह उसकी जान भी ले सकता था। लेकिन उसने कहा कि उसने ऐसा आर्थिक कारणों से किया था। नेलो के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसे यह काम करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज