न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: इंदौर में हो रहा है ब्रांडेड के पैक में नकली शराब का कारोबार, पुलिस ने कहा - सस्ती के लालच में न पड़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी तादाद में नकली और खराब क्वालिटी की शराब सप्लाई हो रही है। हाल ही में शराब पीने के बाद चार लोगों की मौत ने सबके कान खड़े कर दिये हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 9:45:08

MP News: इंदौर में हो रहा है ब्रांडेड के पैक में नकली शराब का कारोबार, पुलिस ने कहा - सस्ती के लालच में न पड़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore News) में बड़ी तादाद में नकली और खराब क्वालिटी की शराब सप्लाई हो रही है। हाल ही में शराब पीने के बाद चार लोगों की मौत ने सबके कान खड़े कर दिये हैं। उसके बाद अब खुद पुलिस ने जनता के लिए एडवायजरी जारी की है कि नकली शराब से सावधान रहें। सस्ती के लालच में न पड़ें। लाइसेंसधारी दुकान से ही शराब खरीदें।

जनता को किया अलर्ट

इंदौर पश्चिम जिले के पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन ने जनता को अलर्ट करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी। उन्होंने कहा – 'इंदौर में एक सप्ताह के भीतर ही अलग अलग जगह चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। कुछ लोग बीमार हैं। इन सभी की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ी है। आशंका है कि आसपास के इलाकों में कहीं बहुत ही निम्न क्वालिटी या नकली शराब बनायी जा रही है। उन्होंने कहा इसलिए सिर्फ लायसेंस धारी दुकानों से ही शराब खरीदें।'

3 दिन में 4 दोस्तों की मौत

दरअसल, इंदौर के एरोड्रम थाना इलाके में स्थित पैराडाइज बार 23 जुलाई की दोपहर शिशिर, अभिषेक अग्निहोत्री, सागर अग्रवाल, अमित सोलंकी, रिंकू वर्मा, जीतू निगम, गणेश पाटिल, सचिन गुप्ता और दुर्गेश तोमर ने शराब पार्टी की थी।

पार्टी के दूसरे दिन सागर की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने पर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने शुरूआती परीक्षण के बाद जहरीली शराब से मौत की आशंका जाहिर की।

26 जुलाई को शिशिर की भी उसी तरह तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। 26 जुलाई को ही अभिषेक और सचिन गुप्ता की भी तबियत बिगड़ी और दोनों की मंगलवार को मौत हो गई।

तीन दिन में चार मौतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आबकारी और पुलिस अमला सक्रिय हुआ और पैराडाइज बार में छापा मारकर रॉयल स्टैग (शराब) और किंगफिशर (बीयर) की बोतलें जब्त कर लीं।

शराब का कहर

इसके बाद बाणगंगा थाना इलाके में स्थित सपना बार में शराब पीने से फायनेंस कम्पनी में बतौर एजेंट काम करने वाले शिवरतन उर्फ़ शिवा की मौत हो गई। मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि मौत से ठीक पहले शिवा ने 1100 रुपये का बिल भुगतान बियर बार में किया था। उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।

सबने एक ही ब्रांड की शराब पी थी

पुलिस ने जब इस मामले में कड़ी दर कड़ी पूछताछ की तो एक बात निकल कर सामने आयी कि जिन भी लोगों की मौत हुई और उन सबने एक ही ब्रांड की शराब पी थी। इस पर शक गहराया और पुलिस ने जब बियर बार संचालकों से पूछताछ की तो यह स्पष्ट हुआ कि लायसेंसी शराब सप्लाय के साथ दोनों ही जगह बाहर से भी कुछ माल खरीदा गया था। इससे आशंका गहरा गई कि शहर के आसपास किसी इलाके में नकली शराब बनायी जा रही है और फिर महंगे ब्रांड की बोतल में पैक कर बेचा जा रहा है।

बहरहाल इसके बाद खलबली से जूझ रही पुलिस ने जांच तेज कर दी और आबकारी विभाग को भी पत्र लिखा। पुलिस को फिलहाल विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है। कुछ की पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

आसपास हो रहा है काला कारोबार

इंदौर पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन के मुताबिक़ बीते दिनों शराब पीने से युवकों की मौत की पड़ताल जारी है। मृतकों की फ़िलहाल विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है। फिर भी शुरुआती पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ है कि निम्न गुणवत्ता या नकली शराब का निर्माण आसपास के इलाकों में हुआ है। इसकी सप्लाय इंदौर और आसपास की जगह पर हो रही है। लिहाजा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सस्ते के कारण बाहर से शराब न खरीदें, लायसेंस धारक दुकानों से ही शराब खरीदें। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?