न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोतीलाल नाइक ने 9वें दिन खत्म की अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, अब विरोध का तरीका अलग

मोतीलाल नाइक ने गांधी अस्पताल में 9वें दिन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यहां पर बीते कुछ दिनों से छात्र समूह और राजनीतिक दलों के नेताओं की उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए किए गए दौरों के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 2:34:28

मोतीलाल नाइक ने 9वें दिन खत्म की अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, अब विरोध का तरीका अलग

हैदराबाद। तेलंगाना में ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) के नेता मोतीलाल नाइक ने मंगलवार को अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि, मोतीलाल नाइक ने नौकरियों के लिए विरोध को और तेज करने की शपथ ली है। मोतीलाल नाइक ने गांधी अस्पताल में 9वें दिन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यहां पर बीते कुछ दिनों से छात्र समूह और राजनीतिक दलों के नेताओं की उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए किए गए दौरों के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। मोतीलाल नाइक ने अपनी भूख हड़ताल का समर्थन करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने बुधवार से विरोध प्रदर्शन को और तेज करने की शपथ ली, लेकिन अब विरोध का तरीका अलग होगा।

उनका कहना है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं कर लेती, जेएसी हड़ताल जारी रखेगी। मोतीलाल नाइक ने याद दिलाया कि जब तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता केसी राव ने 9वें दिनों तक भूख हड़ताल की थी, तो केंद्र ने तेलंगाना राज्य के निर्माण की मांग स्वीकार कर ली थी, लेकिन उनकी नौ दिनों की भूख हड़ताल के बाद भी सरकार ने भर्ती/नौकरी के लिए एक भी पद नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा, "यह इस सरकार का दृष्टिकोण है। इसने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि मेरे साथ क्या हुआ और हमारी मांगें क्या हैं। जिन मांगों को लेकर मैंने भूख हड़ताल की, वे कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों के अलावा और कुछ नहीं हैं।"

नाइक ने कहा कि जब भी कांग्रेस नेताओं को उनके वादों की याद दिलाई जाती है, तो वे एमएलसी चुनाव और बाद में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए बेरोजगारों को इंतजार करने के लिए कहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद भी सरकार नौकरी कैलेंडर जारी करने और भर्ती परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें ग्रुप फर्स्ट (पहले) मुख्य परीक्षा के तहत एक पद के लिए 100 उम्मीदवारों को अनुमति देना, ग्रुप सेकंड (दूसरे) पदों को 2,000 और ग्रुप थर्ड पदों को 3,000 तक बढ़ाना है। जेएसी नेता यह भी चाहते हैं कि राज्य सरकार 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक मेगा डीएससी अधिसूचना जारी करे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने पहले साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। हम जो मांग कर रहे हैं, वह 30 हजार भी नहीं है। कोई भी उनके 2 लाख नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते के वादे पर विश्वास नहीं करता।" बता दें कि विपक्षी बीआरएस और बीजेपी ने नाइक की भूख हड़ताल और बेरोजगारों के चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने 30 जून को नाइक से अस्पताल में मुलाकात की थी और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत