न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मात्र 7 मिनट में लूट ले गए 1 किलो साेना

मंगलवार रात साेजत राेड के समीप आलावास मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला जो सिर्फ 7 मिनट में 1 किलो सोना लूटकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 12:46:22

पाली : बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मात्र 7 मिनट में लूट ले गए 1 किलो साेना

मंगलवार रात साेजत राेड के समीप आलावास मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला जो सिर्फ 7 मिनट में 1 किलो सोना लूटकर ले गए। यहां बदमाशों ने पहले व्यापारी को धक्का दिया और फिर उसके पास से बैग लुटकर बाइक पर फरार हाे गए। मामले की जानकारी साेजत राेड थाने में पहुंचकर देने के बाद पुलिस अलर्ट हाे गई। डीएसपी डाॅ. हेमंत जाखड़ का कहना है कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना की जानकारी के बाद समूचा पुलिस प्रशासन अलर्ट हाे गया। पूरे जिले में नाकाबंदी कराने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वारदात काे लेकर पीड़ित के बयानाें पर पुलिस अधिकारी भी हैरत में है। इसके चलते पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है। साेजत डीएसपी डाॅ. हेमंत जाखड़ भी माैके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार आलावास के समीप एक कृषि फार्म पर रहने वाले माेहनलाल जाट की फुलाद मार्ग पर लावणिया ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वह अपनी दुकान काे मंगलवार रात 8 बजे बंद करके बाइक पर घर की तरफ निकला था। जेवराताें से भरा हुआ बैग उसने अपने गले में लटका रखा था। वहीं हिसाब-किताब वाला बैग बाइक में ही रखा था। उसका कहना है कि आलावास जाने वाले मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आ रहे तीन युवकाें ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद वे तेजी से गले में जेवरात से भरा हुआ बैग लुटकर फरार हाे गए।

बताया जाता है कि पीड़ित व्यापारी माेहनलाल अपनी दुकान से निकलने के बाद फुलाद राेड-महाराणा प्रताप चाैक पर पानी पुड़ी खाने के लिए रूका था। इसके बाद वह वहां से रवाना हाेकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा। पीछे से आराेपियाें ने उसे गिराते हुए जेवरात से भरा हुआ साेना लुटकर भाग छूटे। उसका यह भी कहना है कि आराेपियाें ने उसे हथियार भी दिखाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती