Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर : जानलेवा साबित हो रहा ब्लैक फंगस, अस्पतालों में भर्ती 500 से ज्यादा मरीज, अब तक 44 हुईं मौतें

हर दिन ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और मरने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 3:28:31

इंदौर : जानलेवा साबित हो रहा ब्लैक फंगस, अस्पतालों में भर्ती 500 से ज्यादा मरीज, अब तक 44 हुईं मौतें

इंदौर में कोरोना संक्रमण उफान पर था जो अब थमता हुआ नजर आ रहा हैं और संक्रमण की रफ्तार भले ही 1% से कम हो गई है लेकिन अब ब्लैक फंगस आफत बनता जा रहा हैं और जानलेवा साबित हो रहा हैं। हर दिन ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और मरने वालों की तादाद भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को 2 मरीजों की मौत हो गई और इसी के साथ ही अब तक इंदौर में 44 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। ब्लैक फंगस से ग्रस्त मरीज सबसे पहले मई में अरबिंदो और बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इसके बाद से लगातार सिलसिला जारी है।
अभी 308 मरीज अकेले महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल में ही भर्ती हैं, जबकि निजी अस्पतालों में 200 से ज्यादा भर्ती हैं। पूर्व में महाराजा यशवंतराव अस्पताल में 225 मरीज भर्ती थे, लेकिन इनकी संख्या अब 308 हो गई है। अस्पताल की तीसरी, चौथी, पांचवीं व छठी मंजिलों पर इन्हें भर्ती किया गया है। सोमवार को भी 16 नए मरीजों को भर्ती किया गया। कुल 308 मरीजों में से 17 कोविड पॉजिटिव, 245 पोस्ट कोविड, जबकि 46 मरीजों में कोरोना की हिस्ट्री नहीं पाई गई। वर्तमान में रोज 8 से 10 सर्जरी हो रही है। सोमवार को भी 10 सर्जरी हुई। इनके सहित अब तक 413 मरीजों की सर्जरी हो चुकी हैं। मरीजों की एंडोस्कोपी भी जारी है। सोमवार को 30 मरीजों की एंडोस्कोपी हुई। इनके समेत अब तक 719 एंडोस्कोपी हो चुकी हैं। ऐसे ही 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया। इनके समेत 222 मरीजों को डिस्चार्ज हो चुके हैं। अहम यह कि भर्ती मरीजों में से आधे से ज्यादा आसपास के दूसरे जिलों के मरीज हैं। करीब 10 दिन पहले 12 हजार एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन शहर को उपलब्ध हुए, लेकिन इनसे अधिकांश मरीजों को ठंड लगने, बुखार आने, उल्टी-दस्त की शिकायतें हुई। इस कारण इनके डोज की अवधि ज्यादा की गई, लेकिन फिर भी स्थिति वैसी ही रही। इसके चलते ये इंजेक्शन बंद कर दिए गए। अब इन्हें लाइपोजोमल (एंफोटेरेसिन) इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology