न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल से 43 हजार से अधिक फोन कॉल, हाई कोर्ट ने लगाई SOC को फटकार, 7 अधिकारियों के खिलाफ जाँच के आदेश

पंजाब के फ़िरोज़पुर सेंट्रल जेल से पिछले 4 सालों में 43,000 फोन कॉल की गई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन सेल (SOC) को कड़ी फटकार लगाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 3:13:19

जेल से 43 हजार से अधिक फोन कॉल, हाई कोर्ट ने लगाई SOC को फटकार, 7 अधिकारियों के खिलाफ जाँच के आदेश

चंडीगढ़। फिरोजपुर जेल में फोन सहित गंभीर खामियों के मामले में पंजाब जेल विभाग ने अधीक्षक सहित 7 जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि फिरोजपुर जेल से तीन तस्करों ने 43 हजार से अधिक कॉल कीं। इनमें से दो आरोपियों ने नशे के सौदे के लिए लेनदेन किया और इन्होंने अपनी पत्नियों के बैंक खाते में लगभग 1.35 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।

जांच के दायरे में आने वालों में फिरोजपुर सेंट्रल जेल के निवर्तमान अधीक्षक सतनाम सिंह, अरविंदर पाल सिंह भट्टी, पूर्व अधीक्षक जेल (निलंबित); परविंदर सिंह, वर्तमान में पटियाला में पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल में प्रिंसिपल हैं, जो पहले फिरोजपुर जेल में तैनात थे; गुरनाम लाल, वर्तमान में अधीक्षक जिला जेल, रूपनगर (पहले फिरोजपुर जेल में तैनात) शामिल हैं। जांच का सामना कर रहे तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम बलजीत सिंह वैद, करनजीत सिंह संधू और सुरिंदर सिंह है।

आरोप है कि तस्कर राजकुमार उर्फ राजा, सोनू उर्फ टिड्डी और अमरीक सिंह जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। राजा ने पत्नी रेनू बाला और सोनू टिड्डी की पत्नी गीतांजलि के बैंक खाते में 1.35 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में फटकार भी लगाई थी।

SOC को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

पंजाब के फ़िरोज़पुर सेंट्रल जेल से पिछले 4 सालों में 43,000 फोन कॉल की गई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन सेल (SOC) को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पूछा कि इस मामले में जेल अधिकारियों की भूमिका की जांच कैसे और क्यों नहीं की गई? फ़िरोज़पुर सेंट्रल जेल से कथित तौर पर करोड़ों रुपये का ड्रग रैकेट संचालित हो रहा है।

न्यायाधीश एनएस शेखावत की पीठ ने अदालत में मौजूद विशेष डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) आरएन ढोके से कहा, “जेल से करोड़ों रुपये का ड्रग रैकेट चल रहा है। मामले को जांच के लिए सीबीआई और ईडी को भेजेंगे। आप इसमें एक पक्ष हैं। जेल से 43,000 कॉल किए जा रहे हैं और एक भी जेल अधिकारी को एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है।”

कोर्ट ने गीतांजलि द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। गीतांजलि को तीन कैदियों के एक गिरोह के सहयोगी के रूप में नामित किया गया है जो जेल के अंदर से ड्रग रैकेट चला रहे थे। फाजिल्का के स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा 28 मार्च को फिरोजपुर सेंट्रल जेल के तीन कैदियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अलग-अलग मामलों में जेल में बंद राज कुमार, सोनू टिड्डी और अमरीक सिंह ने जेल के अंदर एक गिरोह बनाया था और ड्रग रैकेट चला रहे थे। इसमें गीतांजलि और नीरू बाला उनकी सहयोगी थीं।

एडीजीपी जेल ने एक हलफनामे में बताया कि राज कुमार उर्फ राजा द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन 1 मार्च 2019 से 31 मार्च, 2019 तक एक ही लोकेशन पर सक्रिय रहा जो सेंट्रल जेल (फिरोजपुर) है। कॉल डिटेल के मुताबिक इस नंबर से 38,850 कॉल की गईं। एक अन्य मोबाइल भी 9 अक्टूबर, 2021 से 14 फरवरी, 2023 तक जेल में सक्रिय रहा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार इस नंबर का उपयोग करके 4,582 कॉल किए गए थे। जैसे ही सुनवाई फिर से शुरू हुई जस्टिस शेखावत ने कहा कि एक कैदी द्वारा जेल से एक महीने में 38,000 कॉल किए गए थे और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई जांच नहीं करना अक्षमता की ओर इशारा करता है।

न्यायमूर्ति शेखावत ने विशेष पुलिस महानिदेशक से कहा, “आप अपराध की भयावहता देख सकते हैं लेकिन आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपने जेल अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल