न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मोहन यादव ने सम्भाली मध्यप्रदेश की सत्ता, जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 1:08:32

दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मोहन यादव ने सम्भाली मध्यप्रदेश की सत्ता, जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

भोपाल। मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि समारोह में मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वीआईपी मेहमान छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। अब ये सभी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे के आसपास होना है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है। विष्णुदेव साय शाम 4 बजे शपथ लेंगे। विष्णु देव के साथ अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश में विपक्ष के नेताओं को भी शपथ ग्रहण के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

अभी कैबिनेट का निर्धारण नहीं

मोहन यादव के साथ सिर्फ दो डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है। अभी बाकी कैबिनेट पर कोई फैसला नहीं हुआ है। यही वजह है कि बुधवार को अन्य किसी को भी शपथ नहीं दिलाई गई। बताया जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा।

शिवराज सिंह सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे मोहन यादव

मौजूदा मुख्यमंत्री मोहन यादव इससे पहले की शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं। उनके पास तब उच्च शिक्षा मंत्री का जिम्मा था। इसके अलावा उन्होंने पर्यटन के लिए भी काम किया था।

नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है स्पीकर

जिस दिन मोहन यादव के नाम की घोषणा सीएम के रूप में की गई थी, तब पार्टी ने विधानसभा स्पीकर के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर को चुना था। नरेंद्र सिंह तोमर सीएम की रेस में थे। वह चुनाव से पहले सांसद थे और केंद्रीय मंत्री का जिम्मा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा में उतारा तो अटकलें लगाई जा रही थी कि वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अभी कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
  रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी