न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी ने की बड़ी घोषणा, 2024 में फिर लौटूंगा लोकसभा में

देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के तीसरे टर्म में आने की घोषणा कर दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:44:29

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी ने की बड़ी घोषणा, 2024 में फिर लौटूंगा लोकसभा में

देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपना संबोधन दिया। इस बार प्रधानमंत्री मोदी पहाड़ी टोपी में नजर आए। अभी हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी सरकार बनने से खुश और उत्साहित पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव पर बहुत बड़ा बयान दिया।

देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के तीसरे टर्म में आने की घोषणा कर दी। उन्होंने देश में लगातार विकास और पॉलिसी लेवल पर सुधार पर बोलते हुए सभी निवेशकों का आह्वान किया कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक निवेश करें।

इस दौरान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि उनके तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि पीएम मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त और कॉन्फिडेंट हैं।

प्रधानमंत्री ने संबोधन में अपनी लिखी कविता पढ़ी, "जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्छल हो, जहां गांव-गांव में देशभक्त, जहां नारी में सच्चा बल हो, इस देशभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूं, इस देवभूमि के ध्यान में सदा धन्य हो जाता हूं, हे भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीष नवाता हूं।"

इस कविता के बाद प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे का जिक्र किया। उन्होंने उत्तरकाशी टनल के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए राज्य सरकार समेत सभी का अभिनंदन किया और कहा कि उत्तराखंड राज्य में डिविनिटी और डेवलपमेंट का अनुभव एक साथ होता है। उन्होंने भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है, अनुभव किया है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ साल पहले वो बाबा केदार के दर्शन के लिए निकले थे, तभी अचानक उनके मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा और ऐसा हो भी रहा है। आज हर से गांव, कस्बा, शहरों को जोड़ने का काम राज्य सरकार तेजी के साथ कर रही है। राज्य में छोटी सड़कों से लेकर चारधाम मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने जिक्र किया कि देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से एयर कनेक्टिविटी सशक्त होगी। सरकार हेली टैक्सी सेवाओं को विस्तार दे रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी। ये आधुनिक कनेक्टिविटी जीवन को आसान बनाने के साथ ही बिजनेस को भी आसान बना रही है।

इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आए उद्योगपतियों से बात की। पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने काम का स्वाट (एसडब्लूओटी) एनालिसिस करते हैं। एक राष्ट्र के रूप में भारत को लेकर आज हमें ऐसी एनालिसिस करनी होगी तो हमें चारों तरफ एस्पिरेशन, होप, इनोवेशन, सेल्फ कॉन्फिडेंस और अपॉर्चुनिटी ही दिखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती