Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में एक बार फिर सामने आया हिंदू परिवार के उत्पीड़न का मामला, मस्जिद से पीने का पानी लेने पर बंधक बनाकर पीटा

पंजाब प्रांत में मस्जिद से पीने का पानी लेने गए हुए हिंदू परिवार पर लोगों ने हमला किया और परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर पीटा। कई लोगों ने आपत्ति जताई और उन पर मस्जिद की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Sep 2021 4:46:53

पाकिस्तान में एक बार फिर सामने आया हिंदू परिवार के उत्पीड़न का मामला, मस्जिद से पीने का पानी लेने पर बंधक बनाकर पीटा

पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय में से एक हैं। आंकड़ों की मानें तो करीब 75 लाख हिंदू पाकिस्तान में रह रहे हैं जबकि इससे भी ज्यादा हैं। ज्यादातर हिंदू परिवार सिंध प्रांत में रहते हैं जहां से उनके साथ उत्पीड़न की खबरें आती ही रहती हैं। ऐसा ही एक मामला और सामने आया हैं पंजाब प्रांत से जहां मस्जिद से पीने का पानी लेने गए हुए हिंदू परिवार पर लोगों ने हमला किया और परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर पीटा। कई लोगों ने आपत्ति जताई और उन पर मस्जिद की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया। मुकदमा न दर्ज किए जाने से नाराज हिंदू परिवार पाकिस्तान के पुलिस स्टेशन के बाहर बैठ गया। इसके बाद डिस्ट्रिक पीस कमेटी के सदस्य पीटर जॉन भील की मदद से उसकी शिकायत दर्ज की गई।
डॉन अखबार के हवाले से बताया गया कि पीड़ित आलम राम भील पंजाब के रहीम यार खान शहर में रहता है। उसने बताया कि जब उसके परिवार के लोग पास की मस्जिद से पानी भरने के लिए गए हुए थे। तभी कुछ लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि जब उसका परिवार वापस घर आया तो उन लोगों ने सभी को बंधक बना लिया और मस्जिद की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाकर पीटने लगे। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा नहीं दर्ज किया। क्योंकि हमलावर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़े हुए थे। पुलिस अधिकारी असद सरफराज का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!

सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस

गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका