न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम पुलिस ने 'धमकी' देने वाले मिजोरम सांसद वनलालवेना को किया तलब, 1 अगस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

असम पुलिस (Assam Police) ने मिजोरम से राज्यसभा सांसद के वनलालवेना (K Vanlalvena) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 10:29:14

असम पुलिस ने 'धमकी' देने वाले मिजोरम सांसद वनलालवेना को किया तलब, 1 अगस्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाया

असम पुलिस (Assam Police) ने मिजोरम से राज्यसभा सांसद के वनलालवेना (K Vanlalvena) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वनलालवेना ने असम-मिजोरम सीमा पर बीते सोमवार को हुई हिंसा के बाद ‘धमकी’ भरा बयान दिया था, जिसके चलते असम पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने उन्हें 1 अगस्त यानि रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक अधिकरी ने बताया, 'असम के कछार स्थित धोलाई पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी ने राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के तलब किया है। उन्हें 1 अगस्त को सुबह 11:00 बजे पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया है। उन्हें असम-मिजोरम सीमा पर हुई झड़प के चलते समन भेजा गया है।’

एजेंसी से बाचतीच में CID एसपी युवराज ने बताया, ‘हम अभी भी जांच प्रक्रिया में हैं। एक बार हम प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको जानकारी देंगे।'

सांसद ने क्या कहा था

संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान वनलालवेना ने कहा था, ‘200 से ज्यादा पुलिसवाले क्षेत्र में घुसे और उन्होंने हमारे पुलिसकर्मियों को हमारी ही चौकियों से हटा दिया और हमारी तरफ से गोली चलाने से पहले उन्होंने ही पहले गोली चलाने के आदेश दिए थे। वे भाग्यशाली थे कि हमने उन्हें मारा नहीं। अगर वे दोबारा आएंगे, तो हम उन्हें खत्म कर देंगे।’

खबर है कि असम पुलिस ने वनलालवेना के इंटरव्यू की ओरिजिनल रिकॉर्डिंग की भी मांग की है। साथ ही वे हिंसा के बाद उनके बयानों की जांच करने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान सांसद को अपराधियों की तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी। एक बयान में सरकार ने हमला करने वालों की जानकारी देने पर 5 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है।

कौन हैं वनलालवेना

वनलालवेना एनडीएक के समर्थन वाले मिजो नेशनल फ्रंट से आते हैं। वे छात्रसंघ मिजो जिरलाई पॉल के पर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2002 में राजनीति में MNF के युवा मोर्चा के महासचिव के तौर पर राजनीति में कदम रखा था और बाद में मिजो नेशनल फ्रंट के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। वे मिजोरम नेशनल फ्रंट की नेशनल कोर कमेटी के सदस्य हैं।

असम के CM के खिलाफ FIR

मिजोरम पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, 4 सीनियर पुलिस अधिकारियों और 2 एडमिन ऑफिशियल्स समेत 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (हेडक्वार्टर) जॉन नेहलिया ने न्यूज एजेसी PTI को बताया कि इन सभी पर हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार देर रात कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई।

नेहलिया ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें असम पुलिस के IG अनुराग अग्रवाल, DIG देवज्योति मुखर्जी, कछार के SP चंद्रकांत निंबालकर और ढोलई पुलिस स्टेशन के प्रभारी साहब उद्दीन का नाम शामिल है। कछार उपायुक्त कीर्ति जल्ली और कछार डिविजनल वनाधिकारी सनीदेव चौधरी पर भी इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत