न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेल्टा+ वैरिएंट से लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन, पर अभी रिसर्च जरूरी: AIIMS चीफ

एम्स के चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि कोरोना के ज्यादा एग्रेसिव डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 3:20:30

डेल्टा+ वैरिएंट से लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन, पर अभी रिसर्च जरूरी: AIIMS चीफ

एम्स के चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि कोरोना के ज्यादा एग्रेसिव डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनों की मिक्सिंग एक ऑप्शन हो सकती है। न्यूज वेबसाइट NDTV से बातचीत में डॉ गुलेरिया ने कहा कि शुरुआती स्टडी कहती हैं कि वैक्सीनों का मिश्रण भी एक विकल्प हो सकता है, पर अभी हमें डेटा चाहिए। कौन सा कॉम्बिनेशन अच्छा होगा, इस पर अभी रिसर्च की जरूरत है। पर हां, ये निश्चित रूप से एक संभावना है। वैक्सीनों के मिश्रण पर दूसरे देशों में भी प्रयोग किए जा रहे हैं। आपको बता दे, सरकार ने भी पिछले महीने कहा था कि वह वैक्सीनों के मिश्रण के विकल्प पर विचार कर रही है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा था कि म्यूटेटेड वैरिएंट से सुरक्षा और वैक्सीन की कवरेज बढ़ाने के लिए हम ये कदम उठा सकते हैं। इस पर टेस्ट के नतीजे कुछ महीनों में आने की उम्मीद है।

डेल्टा के खिलाफ सिंगल डोज काफी नहीं

डॉ गुलेरिया ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ कोरोना वैक्सीन की सिंगल डोज 33% तक सुरक्षा देती है। लेकिन दोनों डोज लेने पर 90% संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। गुलेरिया ने कहा कि ये हमारे लिए चिंता की बात है कि पहली डोज डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ शायद काफी नहीं होगी। ऐसे में हमें दूसरी डोज दिए जाने की जरूरत है। पर इसे काफी पहले दिया जाना होगा, ताकि सुरक्षा निश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी नजर डेल्टा प्लस वैरिएंट पर बनी हुई है। हम डेल्टा प्लस वैरिएंट को काफी करीब से मॉनिटर कर रहे हैं। अभी डेल्टा प्लस उतना प्रभावी नहीं है, पर डेल्टा वैरिएंट है। हमें डेल्टा प्लस को सतर्क रहकर ट्रैक करने की जरूरत है। इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जरूरत है ताकि पता चल सके कि ये हमारी आबादी पर किस तरह असर कर रहा है।

वैक्सीन मिक्सिंग पर दो रिपोर्ट पब्लिश हुईं

पहली रिपोर्ट : द लैंसेट जर्नल में पिछले महीने एक ब्रिटिश स्टडी पब्लिश हुई थी। इसमें पहले लोगों को एस्ट्राजेनिका यानी कोवीशील्ड की डोज दी गई। इसके बाद दूसरी डोज फाइजर की दी गई थी। इसके कुछ समय के लिए साइड इफेक्ट हुए थे, पर ये बेहद हल्के थे। हालांकि, इसके प्रभाव पर अभी डेटा मिलना बाकी है।

दूसरी रिपोर्ट: इससे पहले स्पेन में हुई स्टडी में सामने आया था कि कोवीशील्ड (Covishield) और फाइजर की डोज मिक्स करने पर ये सुरक्षित और प्रभावी पाई गई थीं।

डॉ गुलेरिया ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। हमें दूसरी लहर से सबक लेकर तीसरी लहर से निपटना होगा। ICMR और UK के इम्पीरियल कॉलेज लंदन की एक स्टडी इशारा करती है कि तीसरी वेव तभी बहुत ज्यादा खतरनाक साबित होगी, जब मौजूदा समय में सामने आ रही इम्यूनिटी बेहद बुरी स्थिति में पहुंच जाएगी।

डेल्टा प्लस के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन को लेकर जाहिर की जा रही शंकाओं पर गुलेरिया ने कहा कि अभी हमें इस पर और ज्यादा डेटा इकट्टा करने की जरूरत है। सबसे ज्यादा जरुरी है कि हम पहले वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी अगर आप संक्रमित होते है तो इसका प्रभाव कम होगा।

भारत में मिले 51 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट के मरीज

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट के मरीज भारत में भी मिलना शुरू हो गए है। सरकार के मुताबिक, देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस बढ़कर 51 हो गए हैं। अब तक कुल 12 राज्यों में इस वैरिएंट के केस पाए गए हैं। 45 हजार सैंपल की जांच में सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 8, केरल में 3, पंजाब और गुजरात 2-2, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक केस की पुष्टि हुई है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डीजी डॉ बलराम भार्गव ने शुक्रवार को कहा था कि 10 दिनों में पता लग जाएगा कि डेल्टा प्लस पर वैक्सीन कितनी कारगर है। उन्‍होंने कहा कि डेल्टा वैरिएंट में म्युटेशन प्रेशर से भी होता है और उसे ज्यादा बेहतर माहौल मिलने से होता है।

कोरोना वायरस के 'डेल्टा प्लस' वैरिएंट के बढ़ते संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर अलर्ट किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 8 राज्यों के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर डेल्टा प्लस के लिए पूरी तैयारी करने को कहा है। इनमें आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं।

सरकार की गाइडलाइन

डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया है कि जिन राज्यों या जिलों में डेल्टा प्लस के मरीज मिलें, वहां भीड़ को रोकने और लोगों के मिलने-जुलने और आवाजाही पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से जरुरी कदम उठाए जाए। जिन जिलों में डेल्टा प्लस के मरीज मिले हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं साथ ही पाबंदियों का सख्ती से पालन कराया जाए। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के पर्याप्त नमूने तत्काल भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्शिया (INSACOG) की प्रयोगशालाओं में भेजे जाएं।

क्या है डेल्टा-प्लस वैरिएंट?

भारत में मिले कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन B.1.617.2 को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेल्टा नाम दिया है। B.1.617.2 में एक और म्यूटेशन K417N हुआ है, जो इससे पहले कोरोना वायरस के बीटा (Beta) और गामा (Gama) वैरिएंट्स में भी मिला था। नए म्यूटेशन के बाद बने वैरिएंट को डेल्टा+ वैरिएंट या AY.1 या B.1.617.2.1 कहा जा रहा है।

K417N म्यूटेशन वाले ये वैरिएंट्स ओरिजिनल वायरस से अधिक इंफेक्शियस हैं। वैक्सीन व दवाओं के असर को कमजोर कर सकते हैं।

दरअसल, B.1.617 लाइनेज से ही डेल्टा वैरिएंट (B.1.617.2) निकला है। इसी लाइनेज के दो और वैरिएंट्स हैं- B.1.617.1 और B.1.617.3, जिनमें B.1.617.1 को WHO ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) की लिस्ट में रखा है और कप्पा (Kappa) नाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब