न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'नुकसान जम्मू कश्मीर के लोगों को...', भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मीरवाइज का बड़ा बयान

मीरवाइज उमर फारूक ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शांति की दुआ की और दोनों देशों से तनाव को तुरंत कम करने की अपील की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के नुकसान पर चिंता जताते हुए शांति की कोशिशों का समर्थन किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 7:24:34

'नुकसान जम्मू कश्मीर के लोगों को...', भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष मीरवाइज का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शांति की दुआ की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास युद्धक और न्यूक्लियर हथियार हैं, और ऐसे में हमें केवल खुदा से शांति और अमन की दुआ करनी चाहिए। मीरवाइज उमर फारूक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "जैसा कि युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है और लोगों की कीमती जानें जा रही हैं, गहरे दुख और चिंता ने हमारे दिलों को जकड़ लिया है। दुर्भाग्य से, जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव होता है, इसका मुख्य नुकसान जम्मू-कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है।"

तनाव को तुरंत कम करने की अपील

उन्होंने आगे कहा, "एलओसी पर लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी जान, घर और आजीविका को महज कोलैटरल डैमज के रूप में देखा जाता है। मैं दोनों देशों से अपील करता हूं कि वे तुरंत तनाव कम करें और इस खतरनाक रास्ते पर न चलें, जो केवल बर्बादी की ओर ले जा सकता है।"

जामा मस्जिद जाने की इजाजत नहीं

मीरवाइज उमर फारूक ने यह भी बताया कि प्रशासन ने उन्हें आज (9 मई) को जामा मस्जिद जाने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन वह फिर भी शांति की दुआ में सभी के साथ थे। उन्होंने जो वीडियो साझा किया, वह पिछले जुमा का था।

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन

मीरवाइज उमर फारूक ने ये बयान ऐसे समय में दिया है, जब भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने लगातार LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक सीमा पार से हुई फायरिंग में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत की जवाबी कार्रवाई

भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाहौर और कराची सहित पाकिस्तान के कई शहरों पर हमले किए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती