न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डराने वाली चेतावनी! दुनिया महामारी के सबसे बुरे दौर की तरफ बढ़ रही, मैंने सभी हॉलिडे प्लान कैंसिल किए : बिल गेट्स

दुनियाभर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 1:37:20

डराने वाली चेतावनी! दुनिया महामारी के सबसे बुरे दौर की तरफ बढ़ रही, मैंने सभी हॉलिडे प्लान कैंसिल किए : बिल गेट्स

दुनियाभर में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने चेतावनी जारी की है। गेट्स ने संक्रमण को लेकर लगातार एक के बाद एक 7 ट्वीट किए। उन्होंने आशंका जताई है कि हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं।

बिल गेट्स ने कहा है कि उनके करीबी दोस्त तेजी से नए संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए। नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए उन्होंने छुटि्टयों पर बाहर घूमने जाने के अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं। गेट्स ने मास्क पहनने, वैक्सीन लगवाने और भीड़ न लगाने की सलाह दी है।

उन्होंने आगे कहा , 'ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। दूसरे संक्रमण की तुलना में ओमिक्रॉन बेहद तेजी से फैल रहा है। जल्द ही यह दुनिया के हर देश में पहुंच जाएगा। हमें इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी भी नहीं है।'

बिल गेट्स ने आगे कहा, 'सबसे बड़ी बात यह है कि ओमिक्रॉन हमें कितना बीमार करता है, यह भी नहीं पता है। अगर यह डेल्टा से मुकाबले इसे आधा भी असरदार मानें तो यह चिंता की बात है, क्योंकि यह बेहद तेजी से फैलता है।'

बिल गेट्स की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब यह वैरिएंट 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहां पिछले एक सप्ताह में कोरोना के कुल मामलों में 73% नए मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिल रहे हैं। पहले यह संख्या 3% थी।

आखिर में बिल गेट्स ने कहा कि इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि ओमिक्रॉन बेहद तेजी से आगे बढ़ता है। किसी देश में फैलने के बाद संक्रमण की लहर 3 महीने से भी कम समय में खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया हमेशा ऐसी नहीं रहेगी। एक दिन महामारी खत्म होगी। हम एक दूसरे की देखभाल करें तो यह समय जल्दी आएगा।

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से अब तक 12 मौतें

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नई लहर और भी ज्यादा घातक हो सकती है। लोगों से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की जा रही है ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में यहां आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगाने की चर्चा हो रही है। हालांकि, UK के उप-प्रधानमंत्री डॉमिनिक रैब ने क्रिसमस से पहले पाबंदियां बढ़ाने से इनकार किया है।

इजराइल में ओमिक्रॉन से पहली मौत

इजराइल में ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हुई है। सोमवार को दक्षिणी शहर बेर्शेबा में स्थित सोरोका अस्पताल ने बताया कि 60 साल के एक व्यक्ति की अस्पताल में भर्ती होने के दो हफ्ते बाद मौत हो गई। व्यक्ति पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इजराइली सरकार ने हवाई यातायात पर रोक लगा दी है। वहीं सरकार ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती