न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के साथ जलाभिषेक के लिए पहुँचे विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य

हरियाणा के नूंह फिर से तनाव बढ़ गया है। हिंदू संगठन 28 अगस्त (सोमवार) को बृजमंडल शोभायात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। वहीं, प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इतना ही नहीं बाहरियों के भी नूंह आने पर रोक लगा दी गई है। जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 3:02:15

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के साथ जलाभिषेक के लिए पहुँचे विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य

नूंह। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं के बाद सोमवार 28 अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के साथ ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान जलाभिषेक के लिए पहुंचे। इसे लेकर नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल और फरीदाबाद में सुरक्षा बढ़ा़ दी गई है। विहिप के आह्वान के बाद नूंह जिले के स्थानीय लोग नल्हड़ मंदिर में एकत्र हुए और सुबह 9 बजे से मंदिर के अंदर हवन-पूजन शुरू कर दिया।

इससे पूर्व हरियाणा के नूंह फिर से तनाव बढ़ गया है। हिंदू संगठन 28 अगस्त (सोमवार) को बृजमंडल शोभायात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। वहीं, प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इतना ही नहीं बाहरियों के भी नूंह आने पर रोक लगा दी गई है। जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। राज्य और जिले की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नूंह में प्रशासन ने एहतियातन स्कूल, कॉलेज और बैंकों को बंद रखने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है, इसके तहत सोमवार तक एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। नूंह के नलहड़ शिव मंदिर के 1.5 किलोमीटर क्षेत्र तक भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। इसी मंदिर पर शोभायात्रा के दौरान 31 जुलाई को हिंसा फैली थी। आज यहां सिर्फ स्थानीय लोगों को ID देखकर एंट्री दी जा रही है।

नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारनिया ने मीडियकर्मियों को बताया, "नूंह के नजदीक हर जिले में भारी पुलिस तैनात की गई है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

उपायुक्त (डीसी) धीरेंद्र खड़गटा ने कहा, "जिला शांतिपूर्ण है और नूंह के किसी भी हिस्से से तनाव की कोई सूचना नहीं है।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नूंह की सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी गई हैं और पुलिस बल सोहना चौक, घमरोज टोल प्लाजा, कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी एक्सप्रेसवे), फिरोजपुर-झिरका-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, टौरू और कई स्थानों के पास नूंह पहुंचने वाले हर एक वाहन की निगरानी कर रही है।

विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ नूंह जिले की आंतरिक सिक्योरिटीज भी पिछले दो सप्ताह से कड़ी निगरानी रख रही हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।''

सोमवार को नूंह पूरी तरह से सुनसान नजर आया और लगभग सभी बाजार बंद रहे। मीडियाकर्मियों को एडवर्ड चौक (स्थानीय रूप से नूंह चौक) के पास रोक दिया गया।

अधिकारियों से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद धार्मिक जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हरियाणा पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि उन्होंने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियात के तौर पर नूंह में 26 अगस्त से 29 अगस्त तक इंटरनेट बंद हैं।

डीसी ने कहा था, "हमने नूंह निवासियों से नल्हड़ मंदिर में एकत्र होने के बजाय अपने गांव के मंदिरों में प्रार्थना करने की लगातार अपील की है।"

नल्हड़ मंदिर, जहां 31 जुलाई की झड़प के दौरान सैकड़ों भक्तों ने शरण ली थी, अब अर्धसैनिक बलों द्वारा एक किले में बदल दिया गया है, जिसकी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हरियाणा पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार 3-7 सितंबर के दौरान नूंह में होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक और 31 जुलाई की हिंसा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

31 जुलाई को एक शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। झड़प के दौरान छह लोगों की जान चली गई, जिनमें गुरुग्राम के खेड़की दौला पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत