न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 370 समर्थन पर बोलीं महबूबा मुफ्ती – इसमें कुछ भी नया नहीं

महबूबा मुफ्ती ने पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत की किताब में किए गए खुलासे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 370 हटाने के समर्थन को लेकर सवाल उठाए और 2019 में उनकी चुप्पी पर भी चर्चा की। मुफ्ती ने भाजपा से गठबंधन की शर्तों, मस्जिदों पर हमले और वक्फ कानून में बदलाव पर नाराजगी जताई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:42:33

फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 370 समर्थन पर बोलीं महबूबा मुफ्ती – इसमें कुछ भी नया नहीं

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत की किताब में किए गए खुलासे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने को निजी रूप से समर्थन देने की बात में कोई नई बात नहीं है।

दुलत के खुलासे पर बोलीं – पहले से था अंदेशा

महबूबा ने पीडीपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, “यह मेरे लिए कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। 3 अगस्त 2019 को फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली गए थे। फारूक साहब 5 अगस्त को संसद भी नहीं गए और यहीं कश्मीर में रुक गए। इससे साफ है कि उन्हें पहले से सब पता था।”

18 अप्रैल को रिलीज होगी दुलत की किताब

बताया जा रहा है कि एएस दुलत की नई किताब “The Chief Minister and the Spy” 18 अप्रैल को प्रकाशित होगी। इसी किताब में फारूक अब्दुल्ला के कथित समर्थन का उल्लेख है।

370 हटाने के बाद भी चुप्पी पर उठाए सवाल

मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर अनुच्छेद 370 हटाया, तब फारूक अब्दुल्ला की चुप्पी बहुत कुछ बयां करती है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि वह उस समय संसद में क्यों मौजूद नहीं थे।

‘सरकार बनाने को अमित शाह से की थी मुलाकात’

महबूबा ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2014 में उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के गठबंधन की पेशकश की थी। उन्होंने कहा, “उमर ने उनसे कहा था कि पीडीपी के साथ नहीं, बल्कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सरकार बनाएं और वह भी बिना शर्त।”

भाजपा से गठबंधन की शर्त थी – 370 नहीं छेड़ेंगे

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि साल 2015 से 2018 तक जब पीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था, तब इसकी सबसे अहम शर्त यही थी कि अनुच्छेद 370 को नहीं छुआ जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारे साढ़े दो साल के शासन में 370 को हाथ तक नहीं लगाया गया।”

मस्जिदों पर हमले और वक्फ कानून में बदलाव पर जताई नाराजगी

महबूबा ने केंद्र सरकार पर मस्जिदों और दरगाहों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “आज कब्रों को इसलिए खोदा जा रहा है कि वे मुगल काल की हैं। ताजमहल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी – ये सब मुगल विरासत हैं जहां लाखों लोग हर साल जाते हैं।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अगर आप मुगलों के वंशज तलाश रहे हैं तो वे आम मुसलमानों में नहीं हैं। मुगल तो शाही परिवारों में शादियां करते थे, उनके असली वंशज तो आपके ही आसपास बैठे हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत