न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल...', INDIA-PAK तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती का चौंकाने वाला बयान

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती ने संयम और कूटनीतिक समाधान की अपील की। उन्होंने न्यूक्लियर युद्ध के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी और दोनों देशों से संघर्ष को बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 1:00:19

'खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल...', INDIA-PAK तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती का चौंकाने वाला बयान

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रही है। हालांकि भारतीय सेना भी पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शांति की अपील करते हुए दोनों देशों से संयम बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा, "मौजूदा तनाव के चलते हमारे लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह समय है जब दोनों पक्षों को संयम दिखाना चाहिए और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए, क्योंकि निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है।"

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि यदि यह तनाव इसी तरह जारी रहा तो यह संघर्ष पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। सैन्य कार्रवाई किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकती। इस मुद्दे का समाधान राजनीति के माध्यम से होना चाहिए। दोनों तरफ लोग मारे जा रहे हैं। आखिर जम्मू-कश्मीर के लोग कब तक इस तरह मरते रहेंगे? हमारे बच्चों का खून क्यों बहाया जा रहा है?

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के नेताओं को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने खासतौर पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से संवाद स्थापित करने की अपील की।

महबूबा मुफ्ती ने चेतावनी देते हुए कहा, "दोनों देश न्यूक्लियर पॉवर हैं, खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?