न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु के नेता की हत्या: मायावती ने की CBI जांच की मांग की, 'कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची'

हुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने तमिलनाडु सरकार पर राज्य पार्टी प्रमुख के आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है, जिनकी 5 जुलाई को उनके आवास के पास हत्या कर दी गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 4:04:51

तमिलनाडु के नेता की हत्या: मायावती ने की CBI जांच की मांग की, 'कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची'

चेन्नई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने तमिलनाडु सरकार पर राज्य पार्टी प्रमुख के आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है, जिनकी 5 जुलाई को उनके आवास के पास हत्या कर दी गई थी। बसपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री एमके स्टाकिन से मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की भी मांग की।

रविवार को मायावती अपने भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के साथ के आर्मस्ट्रांग को अंतिम श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचीं। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई है, उससे ऐसा लगता है कि तमिलनाडु में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है। मुख्य दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

डीएमके नीत राज्य सरकार पर हत्या की जांच के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा, "राज्य सरकार इस हत्या की जांच के प्रति गंभीर नहीं है अन्यथा अपराधी सलाखों के पीछे होते। अगर राज्य सरकार न्याय नहीं करना चाहती तो इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं। अगर राज्य सरकार मामले को सीबीआई को नहीं सौंपती है, तो इसका मतलब है कि वे भी इस हत्या में शामिल हैं।

मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद दलितों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यह किसी एक दलित नेता की हत्या का मामला नहीं है। पूरा दलित समुदाय खतरे में है और कई दलित नेता अपनी जान को लेकर डरे हुए हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत