Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों के घेरे में आया RAS प्री 2021 परीक्षा का परिणाम, कटऑफ से ज्यादा नंबर होने के बावजूद सलेक्शन नहीं

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई RAS प्री 2021 परीक्षा क परिणाम विभाग द्वारा हाल ही में जारी किया गया हैं और इसके जारी होते ही यह विवादों के घेरे में आ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 9:32:20

विवादों के घेरे में आया RAS प्री 2021 परीक्षा का परिणाम, कटऑफ से ज्यादा नंबर होने के बावजूद सलेक्शन नहीं

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई RAS प्री 2021 परीक्षा क परिणाम विभाग द्वारा हाल ही में जारी किया गया हैं और इसके जारी होते ही यह विवादों के घेरे में आ गया। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी सामने आ रहे हैं जिनके कटऑफ से ज्यादा नंबर होने के बावजूद मुख्य परीक्षा के लिए सलेक्शन नहीं हुआ हैं। इसको लेकर उन्होंने आरपीएससी में शिकायत भेजी है। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि आयोग ने प्रारंभिक आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी थी, लेकिन अभी तक फाइनल आंसर-की जारी नहीं की गई और परिणाम जारी कर दिया। यही नहीं अभ्यर्थियों को अभी तक उनके अंक भी नहीं बताए गए हैं। एक अभ्यर्थी का कहना है कि अधिकांश अभ्यर्थियों के कटऑफ से 8 से 10 अंक अधिक है। इसके बावजूद चयन नहीं होना चौंकाता है। इससे लग रहा है कि परिणाम जारी करने में कोई तकनीकी खामी हुई है। आयोग को इस मामले की तुरंत जांच करनी चाहिए।
युवा हल्ला बोल के अध्यक्ष ईरा बोस का कहना है कि आयोग ने फाइनल आंसर-की जारी नहीं की है। प्रारंभिक आंसर-की के हिसाब से कटऑफ से अधिक अंक आ रहे हैं। इसके बावजूद चयन नहीं होने से अभ्यर्थी दुखी है। आयोग को तुरंत इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए। इस मामले पर आयोग के उपसचिव आशुतोष गुप्ता का कहना है कि फाइनल आंसर-की अब जारी की जाएगी। अभ्यर्थियाें ने अभी प्रारंभिक आंसर-की के अनुसार अंक निकाले हैं। फिर भी इस तरह की काेई शिकायत आएगी ताे जांच करा ली जाएगी। पिछली 3 आरएएस परीक्षाओं पर उठा विवाद

पिछली तीनों भर्तियां आरएएस-2013, आरएएस भर्ती-2016 और आरएएस भर्ती-2018 विवादों में रही है। विवादों के चलते कई बार इन परीक्षाओं का परिणाम कोर्ट में अटका रहा तो कई बार सवालों को लेकर गफलत के चलते मामले कोर्ट तक पहुंचे। आरएएस-2018 भर्ती तो साक्षात्कार में घूसकांड को लेकर चर्चा में रही और एसीबी ने कार्रवाई कर घूसकांड का खुलासा किया था। इसके बाद लग रहा था कि आरएएस भर्ती-2021 बिना विवाद को संपन्न हो जाएगी, लेकिन इस भर्ती पर भी विवाद प्रारंभ हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका