न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर उच्च न्यायालय को मिली पहली आदिवासी महिला न्यायाधीश,CJI ने की थी सिफारिश

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मद्रास और मणिपुर के उच्च न्यायालयों में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इनमें एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल है जो मणिपुर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली अनुसूचित जनजाति की पहली महिला बन जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 2:47:50

मणिपुर उच्च न्यायालय को मिली पहली आदिवासी महिला न्यायाधीश,CJI ने की थी सिफारिश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मद्रास और मणिपुर के उच्च न्यायालयों में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इनमें एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल है जो मणिपुर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली अनुसूचित जनजाति की पहली महिला बन जाएंगी। वहीं केंद्र द्वारा स्वीकृत अन्य दो नाम अनुसूचित जाति और ओबीसी समुदायों से हैं।

10 जनवरी से सिफारिश को मंजूरी का था इंतजार

मणिपुर हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए एक न्यायिक अधिकारी गोलमेई गैफुलशिलु काबुई की नियुक्ति की गई। अधिसूचना 10 जनवरी से लंबित थी। वहीं दो अधिवक्ताओं एन सेंथिलकुमार और जी अरुल मुरुगन को मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना शामिल थे, उन्होंने जुलाई में उनके नामों की सिफारिश की थी।

जानिए सेंथिलकुमार के पास है कितना अनुभव

अपने प्रस्ताव में कॉलेजियम ने कहा कि सेंथिलकुमार के पास बार में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्हें मद्रास हाई कोर्ट के साथ-साथ सत्र न्यायालय में पेश होने का अनुभव है। इसके अलावा वह संवैधानिक, आपराधिक, सेवा और सिविल मामले में अभ्यास कर रहे हैं।

मुरुगन के बारे में कॉलेजियम ने बताया कि उनका बार में 24 साल का अनुभव है और वह सिविल, आपराधिक और रिट मामलों में विशेषज्ञ हैं। वह ओबीसी श्रेणी के हैं। कॉलेजियम ने बताया कि न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति से ओबीसी को अधिक प्रतिनिधित्व की सुविधा मिलेगी।

अब हाई कोर्ट में 67 जज ओबीसी कैटेगरी से

तीनों नाम इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई 9 सिफारिशों के एक बैच का हिस्सा है, लेकिन केंद्र द्वारा अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया था। सबसे पुरानी अनुशंसा जनवरी से लंबित थी। मार्च में लोकसभा में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार 2018 से नियुक्त 575 उच्च न्यायालय न्यायाधीशों में से 67 ओबीसी श्रेणी से, 17 एससी श्रेणी से, 9 एसटी श्रेणी से और 18 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी