न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ : सिर्फ चार मिनट में लूट गए मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा से कैश और सोना

सोमवार को टाउन बस स्टैंड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में बेखौफ बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें सिर्फ चार मिनट में लूट को अंजाम दिया गया और शाखा से कैश और सोना ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 9:40:26

हनुमानगढ़ : सिर्फ चार मिनट में लूट गए मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा से कैश और सोना

सोमवार को टाउन बस स्टैंड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में बेखौफ बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें सिर्फ चार मिनट में लूट को अंजाम दिया गया और शाखा से कैश और सोना ले गए। बदमाश अपने साथ दो कर्मचारियों के मोबाइल भी ले गए। बैंक के कर्मचारियों के अनुसार मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में पांच कर्मचारियों का स्टाफ है। लूट के समय एक महिला कर्मचारी काम से बाहर गई थी तथा एक कर्मचारी अवकाश पर था। कुल तीन कर्मचारी वहां मौजूद थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लूट का पता चलते ही शहर में नाकाबंदी करवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों तथा सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार बदमाशों का एक और साथी था जो बाहर बाइक पर रेकी कर रहा था।

यहां दो नकाबपोश पूरी तैयारी से आए थे और आनन-फानन में लूट को अंजाम दे निकल गए। लूट कितनी हुई इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाशों ने दोपहर में बैंक के चैनल गेट पर पहुंचकर बैल बजाई। भीतर से एक कर्मचारी आया जिसने चैनल गेट का ताला खोलकर दोनों को भीतर ले लिया और फिर ताला जड़ दिया। ठीक 1.47 बजे दोनों भीतर दाखिल हो गए। दोनों ने वहां पहुंचते ही कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद कर्मचारी पिस्तौल देखकर घबरा गए। पिस्तौल की नोक पर उन्होंने लॉकर भी खुलवा लिया और गोल्ड लोन शाखा से कैश तथा सोना अपने साथ लाए बैग में भर लिया। इसके बाद ये 1:51 बजे तेजी से बाहर निकल गए। बदमाशों ने शाखा के पास खड़े एक ट्रक के साइड में अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। जिससे ये लोग वहां से चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती