न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात्रि भोज में शामिल होंगी ममता बनर्जी, ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ के इस्तेमाल पर जताई कड़ी आपत्ति

जी 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र में अंग्रेजी में देश के नाम के लिए ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताने के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार रात इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 2:05:46

रात्रि भोज में शामिल होंगी ममता बनर्जी, ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ के इस्तेमाल पर जताई कड़ी आपत्ति

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति के जी-20 रात्रि भोज में शिरकत करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली जाएंगी, अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनर्जी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर राष्ट्रीय राजधानी जाएंगी।

जी 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण पत्र में अंग्रेजी में देश के नाम के लिए ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताने के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार रात इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्य मंत्रिमंडल के सूत्रों ने कहा कि बनर्जी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के नेताओं से परामर्श करने के बाद रात्रिभोज बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया है, जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति की पुष्टि भी की है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार, बनर्जी ने मंगलवार को, निमंत्रण पत्र पर ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ का उपयोग करने पर केंद्र और भाजपा के खिलाफ तीखा हमला किया था और कहा कि यह देश के इतिहास को विकृत करने का एक ज़बरदस्त प्रयास था। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, मैंने सुना है कि आज उन्होंने ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ कर दिया है। यह देश के इतिहास को विकृत करने का खुला प्रयास है। वे हमेशा ऐसा करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन यह हमें स्वीकार्य नहीं है।”

हालाँकि, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री के रात्रिभोज में शामिल होने के फैसले के पीछे एक और कारण था। एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा, रात्रिभोज बैठक से उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं से अनौपचारिक रूप से मिलने का अवसर मिलेगा। इसलिए एक तरह से उन्हें गठबंधन की आधिकारिक बैठक के अगले दौर से पहले ड्रेस रिहर्सल का अवसर मिलेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में ही होने वाली है। बनर्जी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी और अगले दिन कोलकाता लौट आएंगी।

बनर्जी के इस फैसले की सराहना करते हुए विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि यह इस बात की पुष्टि करती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने दावा किया कि उन्हें नयी दिल्ली में कुछ अतिरिक्त कार्य रहा होगा, जैसा कि पूर्व में देखने को मिला है।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, यह अच्छा है कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है क्योंकि राज्य की प्रतिष्ठा दांव पर है और वह वहां बंगाल का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

सुजान चक्रवर्ती: निमंत्रण प्रेसीडेंट ऑफ भारत से है, ना कि ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ से

माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि निमंत्रण प्रेसीडेंट ऑफ भारत से है, ना कि ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ से है। उन्होंने कहा, इसलिये एक तरह से यह अवैध है। क्या ममता वहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में जा रही हैं या पश्चिम बंग की मुख्यमंत्री के रूप में (जिस नाम से बंगाली में राज्य को जाना जाता है)। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के रात्रि भोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रह सकती हैं, जिनके साथ बनर्जी के अच्छे संबंध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत