न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: BJP नेता के विवादित बयान पर शिवसेना ने जताई नाराजगी, सामना में लिखा - तुम्हारी पार्टी का अंत निकट

यहां बाहरी लोगों या गुंडों के लिए कोई जगह नहीं थी। लेकिन अब पार्टी की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए अब इस पार्टी का अंत निकट है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 10:44:53

महाराष्ट्र: BJP नेता के विवादित बयान पर शिवसेना ने जताई नाराजगी, सामना में लिखा - तुम्हारी पार्टी का अंत निकट

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड ने कहा था कि हम शिवसेना भवन पर हमला करेंगे और फोड़ डालेंगे। विधायक प्रसाद लाड के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि शिवसेना भवन में बालासाहेब ठाकरे के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। उनका भगवा झंडा भवन में फहराया जाता है। यह कुछ लोगों को परेशान करता है, इसलिए वे लोग शिवसेना भवन को तोड़ने की बात करते हैं।

सामना में आगे लिखा गया है कि बीजेपी कभी जमीनी स्तर से जुड़े वफादार कार्यकर्ताओं की पार्टी थी। यहां बाहरी लोगों या गुंडों के लिए कोई जगह नहीं थी। लेकिन अब पार्टी की मूल विचारधारा वाले लोग नीच लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए अब इस पार्टी का अंत निकट है।

सामना में आगे लिखा गया है कि भूमिपुत्रों की अस्मिता का प्रतीक माने जाने वाले शिवसेना भवन को अगर जिस किसी ने भी बुरी नजर से देखा वे सभी नेता व उनकी पार्टी वर्ली की गटर में बह गए। वे फिर दोबारा कभी किसी को नहीं मिल सके।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा कि हमारी पार्टी से कई पार्टियों के राजनीतिक मतभेद हैं और उन्होंने समय-समय पर चुनौती दी। शिवसेना उन चुनौतियों की छाती पर चढ़कर सामना किया लेकिन कभी किसी पार्टी ने तोड़-फोड़ की बात नहीं की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगा और जो लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे उन्हें उसी के मुताबिक जवाब दिया जाएगा। किसी को भी हमारे साथ मारपीट की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि जवाब में हम ऐसा तमाचा मारेंगे कि वह अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बचेगा।

शिवसेना भवन तोड़ने वाले बयान पर मांगी माफी

भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि मैंने अपने संबोधन में कहा था कि जब हम दादर-माहिम आते हैं, तो यहां इतनी बड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की जाती है जैसे हम शिवसेना भवन पर हमला करने जा रहे हों। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान के लिए माफी मांगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत