न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे: बीच सड़क पर एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में रविवार को एक शख्स की उसके ही पड़ोसी ने धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात CCTV में कैद हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 5:52:55

पुणे: बीच सड़क पर एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में रविवार को एक शख्स की उसके ही पड़ोसी ने धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात CCTV में कैद हो गई। CCTV वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी लगातार कई बार बड़े धारदार हथियार से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 4 घंटे में ही पकड़ लिया। आरोपी का नाम आकाश जाधव है।

मृतक का नाम कानिफनाथ क्षीरसागर है। रविवार को दोपहर 1:30 बजे वह अपने दोस्त और उसके बच्चे के साथ घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी आकाश जाधव उसके पास पहुंचा और थैले में छिपाकर लाए बड़े धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद क्षीरसागर वहां से भागा, लेकिन थोड़ी दूर जाकर गिर गया। सड़क पर गिरने के बाद आकाश ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जांच में पता चला है कि कानिफनाथ और आकाश दोनों पड़ोसी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले आकाश की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। आकाश को लगता था कि कानिफनाथ के कहने पर उस पर हमला हुआ था। इसी बात से वह नाराज चल रहा था।

पुलिस को पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी और तुरंत क्षीरसागर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन उसका चेहरा कैमरे में कैद होने की वजह से पुलिस ने उसे पहचान लिया। इसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत