Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के जलगांव में चॉपर क्रैश, एक की मौत; महिला पायलट घायल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के दिए आदेश

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चोपड़ा तालुका के वर्दी शिवारा वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा शाम 4:30 बजे हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 6:47:04

महाराष्ट्र के जलगांव में चॉपर क्रैश, एक की मौत; महिला पायलट घायल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के दिए आदेश

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चोपड़ा तालुका के वर्दी शिवारा वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा शाम 4:30 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक महिला पायलट गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। महिला पायलट का नाम अंशिका गुर्जर है। जिन्हें पास के गांव के आदिवासियों ने बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा दमकल की टीम मौके पर मौजूद हैं। मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है।

maharashtra,chopper crash,jalgaon,one died हादसा जिस जगह हुआ है, वहां से सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरती है। यह इलाका राम तलाव नाम से जाना जाता है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि हेलिकॉप्टर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र की प्राइवेट NMIMS एविएशन अकादमी का है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से, हमने फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को खो दिया और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और प्रशिक्षु के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology