न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मार्च तक गिर जाएगी उद्धव ठाकरे सरकार, BJP की होगी वापसी : नारायण राणे

महाराष्ट्र के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि अगले चार महीने में महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 7:52:16

मार्च तक गिर जाएगी उद्धव ठाकरे सरकार, BJP की होगी वापसी : नारायण राणे

महाराष्ट्र के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि अगले चार महीने में महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आ जाएगी तो राज्य की जनता को अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में सरकार बनाने या गिराने की बातें ऐसी हैं, जिन्हें सीक्रेट ही रखा जाता है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे स्वस्थ नहीं हैं। इसलिए हमारे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उनके बारे में बात नहीं करने के लिए कहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है।

उन्होंने कहा कि मैं अंदर की बात नहीं बताना चाहता हूं। सरकार गिराने और नई सरकार बनाने के लिए कुछ बातें सीक्रेट रखनी होती हैं। अगर हम सारी बात बता देंगे तो सरकार बनाने में एकाध महीने की देर हो सकती है।’

नारायण राणे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का नाम लेकर बताया कि उन्होंने ही मार्च तक महाराष्ट्र में सरकार बनाने की बात कही है। मैं उन्हीं की बात आपके सामने कह रहा हूं। हम लोग उनकी कहीं बात को सच साबित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

एक तरफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे मार्च में महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य के कई बीजेपी नेता दिल्ली में मौजूद हैं। गुरुवार देर रात महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल नें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह के साथ होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी शामिल होना था, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वह शामिल नहीं हो पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज