न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: कोरोना वैक्सीन डोज की कमी के चलते 26 प्राइवेट वैक्‍सीनेशन सेंटर हुए बंद

मुंबई में बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने कन्‍फर्म किया है कि मुंबई में कुल 120 वैक्सीनेशन सेंटर्स है, इसमें प्राइवेट सेंटर्स की संख्‍या 73 है, इसमें से 26 बंद हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Apr 2021 3:08:01

 मुंबई: कोरोना वैक्सीन डोज की कमी के चलते 26 प्राइवेट वैक्‍सीनेशन सेंटर हुए बंद

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीत खींचतान शुरू हो गई है। दरअसल, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों ने केंद्र से वैक्सीन डोज की कमी की शिकायत की है। मुंबई में बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने कन्‍फर्म किया है कि मुंबई में कुल 120 वैक्सीनेशन सेंटर्स है, इसमें प्राइवेट सेंटर्स की संख्‍या 73 है, इसमें से 26 बंद हो गए हैं। बाकी 26 सेंटर आज शाम के बाद बंद होंगे। बचे हुए 21 टीके का स्टॉक खत्म होने के कारण शुक्रवार तक बंद हो जाएंगे। इनके अलावा 23 वैक्सीनेशन सेंटर नवी मुंबई में बंद हो चुके हैं। वैक्सीन की शॉर्टेज को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर भेदभाद का आरोप लगाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आरोप लगाया कि हमें हफ्ते में सिर्फ 17 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है, जबकि यूपी को 48 लाख, एमपी को 40 लाख और गुजरात को 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई है।

टोपे ने कहा कि मैंने केंद्र के भेदभाव के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से बात की है, हमारे यहां सबसे अधिक केस है, सबसे ज्यादा आबादी है और 57 हजार से अधिक मौतें हुई हैं, बावजूद इसके भेदभाव किया जा रहा है, मेरी शिकायत पर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं देखता हूं और इसको सही कराता हूं।

वहीं, महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की कोरोना वैक्‍सीन के मुद्दे पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात हुई है। महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने सवाल किया है कि आखिर राज्‍य के साथ भेदभाव क्‍यों किया गया है। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य के सतारा, सांगली और पनवेल में वैक्‍सीनेशन रुक गया है।

उधर, महाराष्ट्र सरकार के आरोप को केंद्र सरकार ने बेबुनियाद बताया है। केंद्र के वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र को 1 करोड़ 6 लाख 19 हज़ार 190 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। केंद्र सरकार के तरफ से ये भी बताया गया है कि फिलहाल इसके अलावा 7 लाख 43 हज़ार 280 डोज़ पाइपलाइन में है, जो तत्काल मुहैया कराई जाएगी। रिकॉर्ड के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 90 लाख डोज़ का इस्तेमाल हुआ है, जबकि अब भी उनके पास 16 लाख के डोज़ बचे हुए हैं।

देश में कहीं भी वैक्सीन की कोई कमी : डॉ हर्षवर्धन

डॉ हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश में कहीं भी वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र सरकार बार-बार अपनी गलतियों को दोहरा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गलतियां दोहराने के चलते महाराष्ट्र में हालात खराब हुए। अब वहां की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य वैक्सीन कमी की बात कर रहे हैं वे राजनीतिक रूप से लोगों को डराने का काम कर रहे हैं।

डॉ हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोवैक्सिन को अपने राज्य में लगाने से मना कर दिया था। वह लगातार ऐसे बयान दिये जा रहे थे जिनकी मंशा टीकाकरण के बारे में दुष्प्रचार और घबराहट फैलाना है। इससे कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई कमजोर हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत