न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का डर भूले लोग, अनलॉक होते ही मुंबई हुई बेकाबू

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गए है ऐसे में कई राज्यों में संक्रमण घटने के साथ ही लॉकडाउन में छूट का दायरा भी बढ़ने लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 3:15:51

कोरोना का डर भूले लोग, अनलॉक होते ही मुंबई हुई बेकाबू

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गए है ऐसे में कई राज्यों में संक्रमण घटने के साथ ही लॉकडाउन में छूट का दायरा भी बढ़ने लगा है। पिछले करीब डेढ़ महीने तक लॉक रही मुंबई आज सोमवार से अनलॉक हुई। हालाकि, अनलॉक होते ही मुंबई में लोग कोरोना का डर भूल गए और कई इलाकों में भारी भीड़ देखने को मिली। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए नजर आए। दफ्तर जाने के लिए लोग BEST बस स्टॉप पर लाइनों में लगे हुए नजर आए। फिलहाल बस में सिर्फ उतने ही लोग एक बार में जा सकते हैं, जितनी सीटें उपलब्ध हैं। किसी को भी खड़े होकर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

maharashtra,mumbai,lockdown,coronavirus,unlock mumbai

मुंबई लोकल में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सोमवार से विशेष ड्राइव शुरू की है, ताकि सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही यात्रा कर सकें। ठाणे शहर से मुंबई आने वाले गाड़ियों की संख्या में आज काफी इजाफा देखा गया। जिसकी वजह से मुलुंड चेक नाका के पास काफी लंबा जाम भी लगा।

बता दे, पॉजीटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर मुंबई को कैटेगरी-3 में रखा गया है। अनलॉक के पहले दिन जैसे हालात मुंबई में दिखाई दिए, उनसे कोरोना के पलटवार का खतरा बढ़ सकता है।

maharashtra,mumbai,lockdown,coronavirus,unlock mumbai

आपको बता दे, पाबंदियों में ढील को लेकर आज सीएम उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में पाबंदियों खत्म नहीं किया गया है। जिला स्तर पर प्रशासन स्थिति को देखते हुए पाबंदी के संबंध में निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी भीड़ और कोरोना संबंधित नियम तोड़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुंबई में आज से यह खुला

- सुबह 5 से 9 बजे तक गार्डन खुले रहेंगे।
- शाम 4 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी।
- जिम, सैलून खुले रह सकते हैं।
- BEST की बसों में जितनी सीट, उतने ही यात्रियों को यात्रा की अनुमति है।
- मेडिकल सेवाओं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
- 50% क्षमता के साथ रेस्तरां में 4 बजे तक बैठकर खाना खाने की अनुमति।
- प्राइवेट ऑफिस शाम 4 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।
- एक निश्चित क्षेत्र में शूटिंग जारी रहेगी।
- शादी में 50 लोग अधिकतम शामिल हो सकते हैं।
- कैंपस की 50% क्षमता के साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे तक किया जा सकता है।
- जनरल बॉडी मीटिंग 50% क्षमता के साथ हो सकेगी।
- ई-कॉमर्स पूरी तरह से खोल दिया गया है।
- कंस्ट्रक्शन का काम भी आज से शुरू हो रहा है।

12,557 नए मरीज मिले

महाराष्ट्र में बीते दिन 12,557 लोग संक्रमित पाए गए। 14,433 लोग ठीक हुए और 618 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख लोगों की मौत हो गई। 1.85 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 786 नए मामले सामने आए और इतने ही वक्त में 20 मरीज़ों की मौत हो गई। शहर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा आज 7,10,643 तक पहुंच गया। मौतों की संख्या अब 14,971 पर जा पहुंची है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत