न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के 7 जिलों में पॉजिटिविटी रेट में हुई बढ़ोतरी, सताने लगा कोरोना की तीसरी लहर का डर

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर का डर सताने लगा है। राज्य सरकार ने रविवार को पुणे सहित 7 पश्चिमी जिलों की पहचान की है, जहां कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 8:42:21

महाराष्ट्र के 7 जिलों में पॉजिटिविटी रेट में हुई बढ़ोतरी, सताने लगा कोरोना की तीसरी लहर का डर

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर का डर सताने लगा है। राज्य सरकार ने रविवार को पुणे सहित 7 पश्चिमी जिलों की पहचान की है, जहां कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार ने पुणे, अहमदनगर, सतारा, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न’ करार दिया है। सरकार का मानना है कि यह सात जिले तीसरी लहर की वजह बन सकते हैं। पिछले 10 दिनों में मामलों की संख्या में कोई गिरावट नहीं देखी गई है। रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली मीटिंग में इसकी जानकारी अतिरिक्त प्रमुख सचिव प्रदीप व्यास ने दी। डॉ व्यास ने कहा, 'इन जिलों में नए संक्रमणों की वृद्धि दर और साप्ताहिक सकारात्मकता दर बहुत अधिक है। शुक्रवार से शुरू होने वाले गणेश उत्सव त्योहार इन जिलों में बड़े पैमाने पर मनाए जाने की संभावना है, जिसके चलते तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।'

मीटिंग के दौरान व्यास द्वारा पेश किए गए प्रजंटेशन में यह बात सामने आई है कि भले ही पिछले कई हफ्तों से सभी जिलों में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे रही, लेकिन पुणे और अहमदनगर जैसे कुछ जिलों में सकारात्मकता दर क्रमशः 6.58% और 5.08% दर्ज की गई है।

मुंबई एक बार फिर संक्रमण के टॉप 5 जिलों की सूची में आ गया है। राज्य में कुल 52,025 सक्रिय मामलों में से 90.61% 10 जिलों के हैं, जिनमें से 37,897 या 72.84% सिर्फ 5 जिलों – पुणे, ठाणे, सतारा, अहमदनगर और मुंबई के मामले हैं।

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार पिछले 10 दिनों में राज्य में दर्ज किए गए 44,437 नए कोविड -19 संक्रमणों में से, 30,313 (68%) पुणे (22%), अहमदनगर (17%), सतारा (11%), सोलापुर और मुंबई (9%) प्रत्येक से हैं। जबकि बाकी 32% मरीज 30 जिलों से हैं। 38 दिनों तक लगातार 400 से कम मामले दर्ज करने के बाद – 25 जुलाई से 31 अगस्त तक – मुंबई में नए संक्रमण फिर से 500 के करीब पहुंच रहे हैं। शहर में रविवार को 495 नए मामले आए।

जिंदगी से ना खेलें

वहीं मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'लोगों की जिंदगी से नहीं खेलें। विरोध करें लेकिन कोविड-19 के खिलाफ। यह हम पर है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को रोकें या उसे आमंत्रित करें।'

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसने महामारी से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को अपडेट किया देश में ऐसा किसी और राज्य ने नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद हालात नियंत्रण में हैं। हालांकि, गत कुछ दिनों में दैनिक मामलों में मामूली वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, 'हमें भीड़ से बचना होगा…धैर्य रखना होगा। हमें मौजूदा समय खुले स्थानों को बंद करने की जरूरत महसूस नहीं होनी चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत