न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: 8 महिला पुलिसकर्मियों से वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बलात्कार, वायरल हुआ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत 8 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया कथित पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पत्र से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 2:49:25

महाराष्ट्र: 8 महिला पुलिसकर्मियों से वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बलात्कार, वायरल हुआ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुम्बई। मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत 8 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया कथित पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पत्र से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज घटना मुंबई पुलिस के नागपाडा मोटर परिवहन विभाग से सामने आई है। मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत आठ महिला पुलिस कांस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व अन्य कई दिनों से उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं।

पत्र में सनसनीखेज खुलासा

कथित तौर पर पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों ने खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। यह कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्र में मुंबई पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग की आठ महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस उपायुक्त, दो इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया है।

ड्राइवर के पद पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस इंस्पेक्टर सरकारी वाहन से पीड़ित को लेकर घर गए और वहां डिप्टी कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने उनके साथ बलात्कार किया।

गर्भपात कराने का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बार-बार रेप से महिला सिपाही गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उनके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला पुलिसकर्मियों के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों के दफ्तर में किया रेप

पत्र में मोटर परिवहन विभाग की आठ महिला कर्मचारियों के नाम और हस्ताक्षर हैं। पत्र में उन्होंने बताया कि उनका परिवार गांव में रहता हैं। वे मुंबई में अकेली रहती हैं और पुलिस बल के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं। इसी का फायदा उठाकर अधिकारियों ने उनसे बार-बार दुष्कर्म किया। यहां तक की अधिकारियों के दफ्तर में भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

सीबीआई से जांच की मांग

पत्र में महिला पुलिसकर्मियों ने कहा है कि वह अपनी शिकायत लेकर डिप्टी कमिश्नर से मिलीं थी, लेकिन उन्होंने अपने केबिन से उन्हें बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल से कराई जाए।

उधर, मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर आठ महिला कांस्टेबल ड्राइवरों द्वारा लिखे गए इस पत्र की जांच शुरू कर दी है। जब इंडियन एक्सप्रेस ने उन महिला कॉन्स्टेबलों से संपर्क किया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई