न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: आज से शुरू हुआ साहित्य का महाकुंभ, फेस्टिवल में होगा शाही शब्दों का स्नान

जेएलएफ का ये 18वां एडिशन है और इस साल दुनियाभर से इसमें 600 स्पीकर्स शामिल हो रहे हैं। इस साहित्यिक मंच पर कई लेखकों की बुक भी लॉन्च होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 1:31:21

जयपुर: आज से शुरू हुआ साहित्य का महाकुंभ, फेस्टिवल में होगा शाही शब्दों का स्नान

जयपुर। पिंकसिटी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शानदार शुरुआत हुई। फेस्टिवल का आगाज भी कुछ अनूठी शैली में हुआ। जिसके लिए आयोजकों की ओर से विभिन्न वेन्यू को ऐसा लुक दिया गया है, जो देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। फेस्टिवल के तहत होटल क्लार्क्स आमेर में जगह-जगह एंटीक और हेरिटेजनुमा चीजों को खास अहमियत दी गई है। आज के मुख्य आकर्षण शाही सवारी, कच्छी घोड़ी डांस और ढोल-नगाड़े रहे।

जेएलएफ का ये 18वां एडिशन है और इस साल दुनियाभर से इसमें 600 स्पीकर्स शामिल हो रहे हैं। इस साहित्यिक मंच पर कई लेखकों की बुक भी लॉन्च होगी।

जेएलएफ में आज जावेद अख्तर का भी सेशन है। बॉलीवुड राइटर, साहित्यकार जावेद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचे। उनके साथ बॉलीवुड एक्टर इला अरुण और अतुल तिवारी भी थे।

आज फर्स्ट हाफ डे में ये होगा खास

फेस्टिवल के दौरान गुरुवार (30 जनवरी) को जावेद अख्तर, सुधा मूर्ति, और कैलाश सत्यार्थी के सेशन होंगे। जावेद अख्तर का सत्र 'ज्ञान सीपियां: पर्ल्स ऑफ विजडम' दोपहर 12:00 से 12:50 बजे के बीच होगा।

सुधा मूर्ति का सत्र 'द चाइल्ड विद इन' 3:00 से 3:50 बजे तक होगा। कैलाश सत्यार्थी का सत्र 'फर्स्ट एडिशन: दियासलाई' दोपहर 1:00 से 1:50 बजे तक होगा, जिसमें उनकी बुक का लॉन्च कार्यक्रम भी होगा।

फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर आयोजकों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। ज्यादातर वेन्यू पर जयपुर और बाहर के कलाकारों की ओर से आर्ट इंस्टॉलेशन वर्क डिस्प्ले किया गया है। आर्ट लवर्स को कलाकारों की क्रिएटिविटी के विविध रंग नजर आए। चारबाग और दरबार हॉल में डिस्प्ले किए गए आर्टवर्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।

बुधवार को रामबाग पैलेस में पार्टी हुई, जिसमें लेखक जावेद अख्तर, लेखिका सुधा मूर्ति, तृप्ति पाडे, सिंगर शेखर रवजियानी आदि शामिल हुए। वहीं, कलाकारों ने लाइव म्यूजिक से लोगों का मनोरंजन किया।

हर वेन्यू की अलग थीम

चारबाग वेन्यू को कुछ इस अंदाज में सजाया गया कि चारों ओर ब्लू लाइट कलाकारों की परफॉर्मेंस में चार चांद लगाएगी। स्टेज के बैकग्राउंड में हेरिटेज लुक में सजे पुराने दरकजों को सतरंगी रंगों से रोशन किया गया है।

साथ ही मुगल गार्डन की जगह सूर्यमहल भी लेखकों और साहित्यकारों के लिए खास होगा। इस जगह को व्हाइट थीम से अद्भुत लुक दिया गया है। दरबार हॉल के सामने गणेशजी का इंस्टॉलेशन वर्क वेलकम करता नजर आएगा। फेस्टिवल के सह निदेशक विलियम डेलरिम्पल ने बताया कि हर वेन्यू को खास बीम में सजाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी