न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में वैक्सीनेशन को लेकर चल रहा मजाक! 17 लाख टीके लगा बनाया रिकॉर्ड और अगले ही दिन लगी 5,000 से भी कम डोज

राज्य में 22 जून को 4, 842 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 12:01:39

MP में वैक्सीनेशन को लेकर चल रहा मजाक! 17 लाख टीके लगा बनाया रिकॉर्ड और अगले ही दिन लगी 5,000 से भी कम डोज

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए बीते 5 महीने से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 21 जून को रिकॉर्ड बना। देश भर में इस दिन टीकों की 86,16,373 खुराक दी गई। जिसमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में टीके लगाए गए। यहां देश भर में सबसे ज्यादा 16 लाख से ज्यादा टीकों की खुराक दी गई। हालाकि, दूसरे ही दिन इसमें 96% की गिरावट आ गई। राज्य में 22 जून को 4, 842 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक आंकड़े का हवाला देते हुए दावा किया कि 20 जून को राज्य में 692, 21 जून को 16.93 लाख और फिर 22 जून को 4,842 लोगों का टीकाकरण हुआ।

उन्होंने लिखा- 'मध्य प्रदेश में हुए टीकाकरण का बीते तीन दिनों ट्रेंड- 20 जून को राज्य में 692, 21 जून को 16.93 लाख और फिर 22 जून को 4,842। हम किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'टीकाकरण एक दिन की प्रैक्टिस नहीं है। जाहिर है कल पहले से योजना बनाकर छवि चमकाने की कोशिश की गई। आज हम उस स्तर पर नहीं टिक पाए।। हमें अगले चार-पांच महीनों के लिए रोजाना कम से कम 80 लाख टीकाकरण रोज करना है।'

22 जून के आंकड़े चौकाने वाले!

गौरतलब है कि देश में 22 जून को टीकों की 54,24,374 खुराक लगाई गई जिसके बाद कुल टीकाकरण की संख्या 29 करोड़ पार हो गई। अब तक 29,46,39,511 लोगों को टीके लग चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, 18-44 वर्ष की आयु वर्ग में मंगलवार को टीके की 32,81,562 से अधिक खुराक पहली खुराक के रूप में और 71,655 दूसरी खुराक के रूप में दी गई।

21 जून के अगले दिन यानी 22 तारीख को यूपी छोड़ लगभग राज्यों की यही हालत रही। उत्तर प्रदेश में 21 जून को 7,25,898 लोगों का टीकाकरण हुआ था जबकि अगले दिन यानी 22 जून को राज्य में 7,96,458 लोगों का टीकाकरण हुआ। गुजरात में 21 जून को 5,10,434 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, 22 तारीख को यह संख्या 4,26,317 पर सिमट गई।

4,825 पर सीमित रह गया टीकाकरण

मध्य प्रदेश में 16,91,967 लोगों का टीकाकरण 21 जून को हुआ था, वहीं 22 जून को यह 4,825 तक सीमित रह गई। यह एक दिन पहले हुए टीकाकरण की कुल संख्या का यह बमुश्किल 0.3% है। वहीं कर्नाटक में 21 जून को 11,21,648 लोगों का टीकाकरण हुआ जबकि 22 जून को यह संख्या 50% गिर गई और यह आंकड़ा 3,92,427 पर सिमट गया। हरियाणा की बात करें तो अभियान वाले दिन राज्य में 4,96,598 लोगों का टीकाकरण हुआ और अगले दिन यह संख्या 75,894 पर आ गिरी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी