न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: उमा भारती द्वारा बने रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे शिवराज सिंह चौहान, पांचवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

मध्य प्रदेश में भाजपा यदि इस बार 173 से ज्यादा सीटें जीत लेती है तो वह न सिर्फ उमा भारती का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, बल्कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने का इतिहास भी रच देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 1:43:27

MP: उमा भारती द्वारा बने रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल होंगे शिवराज सिंह चौहान, पांचवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाती दिख रही है। ऐसा यदि हुआ तो शिवराज सिंह पांचवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा का अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन 2003 में रहा था। मध्य प्रदेश का एक नवंबर 2000 को विभाजन हुआ था। पृथक राज्य बनने से 90 विधानसभा सीटें छत्तीसगढ़ में चली गईं और मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें रह गईं। साल 2003 में भाजपा ने उमा भारती की अगुआई में विधानसभा चुनाव लड़ा और 230 में से 173 सीटें जीती थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक भाजपा 160 सीटों पर आगे थी। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 67 सीटों पर आगे थी। बहुजन समाज पार्टी 2 और भारत आदिवासी पार्टी एक सीट पर आगे हैं।

शिवराज की अगुआई में 2013 में था भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मौजूदा विधानसभा चुनाव में अब तक जिस तरह से रुझान मिल रहे हैं उससे यदि भाजपा इस आंकड़े को पार कर जाए तो किसी को अचंभा नहीं होगा। शिवराज के रहते भाजपा का सबसे शानदार प्रदर्शन 2013 में रहा था। तब भाजपा ने उनकी अगुआई में 165 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 58 सीट पर सिमटकर रह गई थी।

मध्य प्रदेश में भाजपा यदि इस बार 173 से ज्यादा सीटें जीत लेती है तो वह न सिर्फ उमा भारती का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, बल्कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने का इतिहास भी रच देंगे।

साल 2018 में कांग्रेस ने जीती थीं सबसे ज्यादा सीटें

पिछले विधानसभा यानी 2018 चुनाव की बात करें तो कांग्रेस सबसे ज्यादा 114 सीट जीतने वाली पार्टी थी। यह संख्या बहुमत से 2 कम थी, लेकिन कमलनाथ निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे थे। हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के पाला बदलने से कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई। इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी